फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नगर पालिका में तीन दिन, नगर पंचायत में महज एक दिन के भीतर दवा का छिड़काव

नगर पालिका में तीन दिन, नगर पंचायत में महज एक दिन के भीतर दवा का छिड़काव

Sun, 17 Feb 2019 07:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में तीन दिन, नगर पंचायत में महज एक दिन के भीतर दवा का छिड़काव
न कर्मचारी न दवा, कागज पर संचारी रोग रोक रहा स्वास्थ्य महकमा
विज्ञापन

नगर पालिका में तीन दिन, नगर पंचायत में महज एक दिन के भीतर दवा का छिड़काव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग संचारी पखवाड़ा माह मना रहा है। रोस्टर तैयार कर नगर पालिका व नगर पंचायत में मच्छरों को मारने के लिए दवा का छिड़काव करने का दावा किया जा रहा है। मगर हकीकत यह है कि स्वास्थ्य विभाग के पास दवा का छिड़काव करने के लिए महज एक कर्मचारी है। वहीं एक ही मशीन भी शासन ने मुहैया कराई है। सारा काम कागज पर ही हो जा रहा है।
जिले में हर साल संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने से लोगों की मौतें होती हैं। इससे लोगों को बचाने के लिए शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग संचारी रोग पखवाड़ा चला रहा है। बीते दस फरवारी को जिलाधिकारी ने इसका शुभारंभ किया था। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने फागिंग कराने के लिए रोस्टर भी तैयार कर लिया है। हर नगर पंचायत में एक दिन तो नगर पालिका में महज दो ही दिन मच्छरों को मारने और संक्रामक रोगों पर काबू पाने के लिए दवा का छिड़काव करने का रोस्टर तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त जिस गांव में डेंगू और दिमागी बुखार के मरीज मिले हैं, वहां भी दवा छिड़काव करने के लिए सीएमओ ने आदेश दिया है। मगर स्वास्थ्य विभाग कागज पर ही संचारी रोग पखवाड़ा मना रहा है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के पास दवा का छिड़काव करने के लिए महज एक कर्मचारी और एक ही फागिंग मशीन है। ऐसे में कर्मचारी भी आफिस में बैठा रहता है और कागज पर फागिंग करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को थमा देता है।
विज्ञापन


फागिंग मशीन में महज एक ही कर्मचारी की जरूरत होती है। मशीन चलती रहती है और धुआं उठता रहता है। जहां तक मशीन से धुआं निकलकर पहुंचता है वहां के मच्छर मर जाते हैं। हालांकि इस अभियान को जून में फिर से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed