{"_id":"5c101c66bdec22416605a535","slug":"181544559718-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों में मिली जीत पर झूमे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन राज्यों में मिली जीत पर झूमे कांग्रेसी
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्र-
तीन राज्यों में मिली जीत पर झूमे कांग्रेसी
आतिशबाजी करने के साथ ही लड्डू बांटकर जताई खुशी
प्राय: गुलजार रहने वाले भाजपा कार्र्यालय पर छाई रही मायूसी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों को देखकर जिले के कांग्रेसी खुशी से झूम उठे। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में मिली सफलता से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करने के साथ ही ढोल-नगाड़े पर थिरककर जमकर खुशियां बांटीं। कांग्रेस कार्यालय और संसदीय कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे।
मंगलवार की सुबह से चुनाव परिणामों पर नजर टिकाए बैठे कांग्रेस के खेमे में दोपहर बाद जहां खुशी इजहार करने का दौर प्रारंभ होने लगा, वहीं भाजपा कार्यालय से एक-एक लोग खिसकने लगे। विधानसभा चुनाव में मिली कांग्रेस को बढ़त ने कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना कर दिया है। संसदीय कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कपिल द्विवेद्वी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया। कपिल द्विवेद्वी ने कहा कि भाजपा की असलियत को जनता समझ गई है। जिला सचिव डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल ने कहा कि राम के नाम पर धोखा देने वाली भाजपा आखिर कब तक लोगों को बेवकूफ बनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ का पर्दाफाश हुआ है। जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कब तक करेगी। इस मौके पर दानिश माबूद, विजय शुक्ला, मेराज अहमद, प्रेम शंकर द्विवेद्वी, करुणाशंकर मिश्र, रमाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे। इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पर ढोल-ताशे के साथ खुशियां मनाईं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर रामलोचन सिंह, गौरव तिवारी, सुधीर शर्मा, रविपाल, रजनीश शर्मा, चंद्रनाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।
इनसेट----------
कांग्रेस की एकजुटता से मिली सफलता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली अपार सफलता के लिए पीछे एकजुटता को कारण बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व से कांग्रेस को विजय और भाजपा की विदाई हुई है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपनी औकात पता चल जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
भाजपा कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा
दिनभर कार्यकर्ताओं और नेताओं से गुलजार रहने वाले सदर तहसील के बगल स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की हार से हताश कार्यकर्ता दोपहर बाद धीरे-धीरे खिसकने लगे।
चित्र----
आज शहर में मौजूद रहेंगे दो प्रांतों के राज्यपाल
पुलिस लाइन में उतरेंगे दो हेलीकाप्टर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। उप्र के राज्यपाल रामनाईक और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी बुधवार को शहर आ रहे हैं। पुलिस लाइन में दोनों राज्यपालों के उतरने के लिए हेलीपैड बनाया गया है। इधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस दिन भर माथापच्ची करती रही।
शहर के किशोरी सदन में बुधवार को जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए यूपी के राज्यपाल रामनाईक और पं. बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी प्रतिभाग करेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। दोनों राज्यपाल के हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेंगे और उसके बाद कार से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। इधर आयोजक कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दिन भर कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के साथ ही विधायक, पूर्व विधायकों को भी बुलाया गया है।