फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   तीन बार जांच, सब कुछ ओके, फिर भी कर्जमाफी के लिए भटक रहे किसान

तीन बार जांच, सब कुछ ओके, फिर भी कर्जमाफी के लिए भटक रहे किसान

Sun, 30 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
तीन बार जांच, सब कुछ ओके, फिर भी कर्जमाफी के लिए भटक रहे  किसान
तीन बार जांच, सब कुछ ओके, फिर भी कर्जमाफी को भटक रहे किसान
विज्ञापन

3,534 किसानों की लटकी है कर्जमाफी, बैंक का लगा रहे हैं चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कर्जमाफी का इंतजार करने वाले जिले के 3,534 किसानों को अभी भी भटकना पड़ रहा है। साल भर से कर्जमाफी का इंतजार करने वाले इन किसानों को उम्मीद नहीं दिख रही है। बैंक कर्मचारियों की हरकतों के चलते कभी आधार, तो कभी खाता नंबर की गलत फीडिंग की जा रही है।
बैंककर्मियों की लापरवाही के चलते अभी तक जिले के 3,534 किसानों के कर्जमाफी का लाभ नहीं मिल सका है। जिले के इन किसानों की मानें तो बैंककर्मी कभी आधारकार्ड की छायाप्रति, खाता नंबर और मृतक किसानों के नाम हटाकर नामिनी नहीं दर्ज होने का पेच फंसा दे रहे हैं। इससे कर्जा माफ नहीं हो रहा है। डीएम ने किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिलाने के लिए बैंक अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की, मगर अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। इससे जिले के किसानों में जहां निराशा है, वहीं बैंक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। फिलहाल जब तक किसानों का आधारकार्ड, खाता नंबर और नामिनी ठीक नहीं हो जाता है, तब तक कर्जमाफी का लाभ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन

इनसेट----------
राजस्व विभाग की लापरवाही से लंबित हैं 455 मामले
जिले में 455 किसान ऐसे हैं, जो कर्ज लेने के बाद स्वर्ग सिधार गए हैं। ऐसेे में उनकी संपत्ति के वारिस का नाम दर्ज होने के बाद ही कर्जमाफी का लाभ मिलता है। राजस्व विभाग है कि उसने अभी तक नामिनी अंकित ही नहीं किया है, इससे किसानों को कर्जमाफी का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन------
कर्जमाफी के जो भी प्रकरण लंबित हैं, उसे अविलंब दुरुस्त करने के लिए डीएम ने सभी बैंक अफसरों को कड़ा पत्र जारी किया है। उम्मीद है, कि जल्द कर्जमाफी का लाभ मिलेगा।
डॉ. अश्विनी सिंह, जिला कृषि अधिकारी।


सिटी पैलेस में आज होगा शिक्षकों का जमावड़ा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शहर के सिटी पैलेस में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों का जमावड़ा होगा। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के बैनर तले होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह आ रहे हैं। यह जानकारी आयोजक अजय प्रताप सिंह ने दी है।



साप्ताहिक हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जूनियर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शनिवार को साप्ताहिक हड़ताल पर रहकर अपनी मांगों को बुलंद किया। अध्यक्ष लीलाधर दुबे और महामंत्री शेष बहादुर सिंह ने कहा कि बार कौंसिल के आह्वान पर लंबे समय से साप्ताहिक हड़ताल जारी है, मगर इलाहाबाद हाईकोर्ट सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर वास्तविकता से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर राम अभिलाख मिश्र, शमशेर बहादुर सिंह, सुरेश नारायण पांडेय, जितेंद्र कुमार सैनी, रामानुज मिश्र, अरविंद कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed