फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   farmar in belha

योगी सरकार का किसानों का झटका

Wed, 28 Jun 2017 08:22 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Wed, 28 Jun 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
farmar in belha
farmar suicide
योगी सरकार ने किसानों को झटका देते हुए सपा राज में बिजनेस प्लान के तहत स्वीकृत बिजली उपकरणों को अब नहीं देने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से खेती किसानी पर असर पड़ सकता है। बुधवार को सैकड़ों किसानों को स्टोर से मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


विद्युत विभाग ने सपा राज में किसानों के हित के लिए बिजनेस प्लान योजना चलाई थी। जो किसानों के लिए बेहद कल्याणकारी साबित हो रही थी। बिजनेस प्लान के तहत अधिक भार वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे थे। वर्ष 2014-15, 2015-16 और 2016-17 में 1931 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया और शासन से मंजूरी भी मिल गई । मगर चिलबिला स्टोर में ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभे और तार की कमी बताकर किसानों को लौटा दिया जाता था।
विज्ञापन


इससे किसान प्रतिदिन चक्कर लगाते थक जा रहे थे। स्टोर के सहायक अभियंता ने अब यह कहकर सामान देने से इनकार कर दिया है कि बिजनेस प्लान के तहत स्वीकृत सामानों के देने पर विभागीय अधिकारियों ने रोक लगा दी है। अफसरों के इस फैसले से किसानों में गहरा आक्रोश है। संडवा चंद्रिका के उमरी निवासी कमल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि पहले तो ट्रांसफार्मर नहीं होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता था, और अब रोक लगने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह से नहीं आया दस केवीए का ट्रांसफार्मर
चिलबिला स्थित स्टोर में दस केवीए का ट्रांसफार्मर छह माह से नहीं आया है। इससे जिन लोगों को बिजनेस प्लान के तहत ट्रांसफार्मर मिलना था, वह तो आशा लगाए बैठे ही रह गए। अब विभाग के हाथ खड़ा कर देने से किसानों की मुसीबत और बढ़ गई है।


वर्ष 2014-15, 2015-16 और 2016-17 में बिजनेस प्लान के तहत स्वीकृत सामानों के निर्गत करने पर चीफ इंजीनियर ने रोक लगा दी है। जब तक कोई नया आदेश नहीं आता है, तब तक उपकरण नहीं दिए जाएंगे।
रुद्रेश पांडेय, सहायक अभियंता, स्टोर चिलबिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed