फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   18 km walking journey laden with bundles

Pratapgarh News: गठरी लाद 18 किमी का पैदल सफर, संगम की अलौकिकता देख मन प्रफुल्लित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
18 km walking journey laden with bundles
फोटो - 3 व 4
विज्ञापन

हमीदपुर के शिवजी पाल व अन्य श्रद्धालुओं ने बताई महाकुंभ दिव्यता-भव्यता, लगाई पुण्य कि डुबकी
- प्रयागराज के मलाक हरहर से पैदल यात्रा कर पहुंचे त्रिवेणी संगम
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। महाकुंभ में मकर संक्रांति पर त्रिवेणी संगम के तट पर पुण्य की डुबकी लगाने को जिले के श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार देर रात मलाक हरहर पहुंचा। जिला प्रशासन ने वाहनों का वहीं हो दिया। इसके बाद हमीदपुर के शिवजी पाल अन्य लोगों के साथ ही सिर पर गठरी लादकर संगम पहुंचे। बताया कि 18 किमी पैदल चलने के दौरान हुई थकान संगम की अलौकिकता देखकर दूर हो गई। हर-हर गंगे की गूंज और संगम में स्नान करने के बाद मन प्रफुल्लित हो गया।
रात एक बजे श्रद्धालुओं की टोली संगम तट पर पहुंची और रेती पर ही सब ने विश्राम किया। सुबह सात बजते ही अमृत स्नान किया। खिचड़ी दान की। इसके बाद पैदल ही संगम से वह मलाक हरहर के लिए चल दिए। उसके बाद रोडवेज बस पकड़कर वह घर पहुंचे।
विज्ञापन

जगेशरगंज के मंगापुर गांव निवासी जोखूराम, राम अवध पाल, गीता, शांति, कुंता व अंतू के पारा हमीदपुर निवासी शिवजी पाल सोमवार देर शाम मकर संक्रांति के दौरान स्नान का अनुभव बताया। जोखूराम ने बताया कि महाकुंभ पर भव्य स्नान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवजी पाल ने बताया कि संगम तट पर महाकुंभ में अमृत स्नान के दिन डुबकी लगाई। 18 किमी तक पैदल यात्रा करने के बाद त्रिवेणी संगम में स्नान किया। पूरे रास्ते सिर पर गठरी लादे रखी। थकान से पैर और शरीर दर्द हो रहा था। लेकिन, संगम की अलौकिकता देख मन प्रफुल्लित हो गया। गीता व शांति ने बताया कि रेलवे स्टेशन के भीतर भीड़ रही। मां गंगा की कृपा से मकर संक्रांति पर स्नान कर पुण्य लाभ कमाया।

इनसेट-
श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद किया दान
जौनपुर की सीता रजक अपनी मां प्रभावती के साथ महाकुंभ जाने के लिए रविवार को कचहरी रोड निवासी बहन रीता रजक के घर आई थीं।मकर संक्रांति पर गंगा स्नान कर दान किया। सीता रजक, प्रभावती व रीता ने बताया कि दिव्य और भव्य नजारा दिखा महाकुंभ में। हर ओर सिर्फ भीड़ ही भीड़ थी। हर कोई मां गंगा में अपनों संग डुबकी लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed