{"_id":"5c323db4bdec2256f4368e55","slug":"171546796468-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से बनेगा जिले का पहला गो संरक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से बनेगा जिले का पहला गो संरक्षण केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 0000
चार करोड़ से बनेगा जिले का पहला गो संरक्षण केंद्र
मंत्री मोती सिंह, विधायक धीरज ओझा ने खमपुर दूबेपट्टी में गो संरक्षण केंद्र के लिए किया भूमि पूजन
तीन हजार से अधिक पशुओं का होगा संरक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। रानीगंज इलाके के खमपुर दूबेपट्टी गांव में जिले का पहला गो संरक्षण केंद्र चार करोड़ की लागत से बनेगा। इसमें तीन हजार पशुओं के संरक्षण की व्यवस्था होगी। रविवार को कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, विधायक धीरज ओझा और जिलाधिकारी शंभु कुमार ने केंद्र के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
वैदिक मंत्रों के बीच विधिविधान से भूमि पूजन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मोती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने बेसहारा पशुओं के लिए गो संरक्षण केंद्र की स्थापना की अनूठी पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि जिसे लोग आवारा पशु कह रहे हैं, वही हमारी वैतरणी पार लगाते हैं। आवारा पशुओं को छोड़ने वाले लोगों पर भी कार्रवाई होगी। रानीगंज विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में गोकशी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। विरोधी मानसिकता के लोगों द्वारा पशुओं को छुट्टा छोड़ा जा रहा है। जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में यह पहल शुरू की है। विधायक धीरज ओझा ने गौरा में राजकीय पालीटेक्निक के साथ एक स्वास्थ्य केंद्र व मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिलीपपुर व सिपाहमहेरी के भी उच्चीकरण कार्य स्वीकृत हो गया है। अध्यक्षता ग्राम प्रधान शिवसागर शुक्ल व संचालन उमाकांत पांडेय व जयेंद्रनाथ उपाध्याय ने किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपालमऊ, सुरूवा मिश्रपुर व नरसिंहगढ़ का शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, गौरा प्रमुख राकेश सरोज, अजय ओझा, नीरज ओझा, जिला पंचायत सदस्य लल्लन परिहार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बद्री गुप्ता, अंशुमान सिंह आदि मौजूद रहे।
इनसेट------------------
बाप का नहीं हुआ बबुआ तो जनता का क्या होगा...
मंत्री मोती सिंह ने मंच से बसपा व सपा के गठबंधन पर भी निशाना साधा। बुआ और बबुआ के गठबंधन पर चुटकी ली। कहा कि सपा का प्रतिनिधित्व करने वाले अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह के नहीं हुए तो वह जनता के क्या होंगे। इस गठबंधन का जवाब जनता देगी। मोदी सरकार के कार्यों से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।