फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पहल हुई तो 26,739 लोगों को मिलेंगे हर माह 2500 रुपये

पहल हुई तो 26,739 लोगों को मिलेंगे हर माह 2500 रुपये

Sat, 29 Dec 2018 08:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
पहल हुई तो 26,739 लोगों को मिलेंगे हर माह 2500 रुपये
27 हजार लोगों को मिल सकते हैं हर माह ढाई हजार
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय में 18,524 पुरुषों और 8,215 महिलाओं ने बेरोजगार के तौर पर कराया है रजिस्ट्रेशन
केंद्र की मोदी सरकार नए साल में यूनिवर्सल बेसिक इनकम योजना लागू करने की कर ही तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। केंद्र की मोदी सरकार नए साल में यूनिवर्सल बेसिक इनकम (यूबीआई) योजना लागू करती है तो जिले के करीब 27,000 बेरोजगारों को 2500-2500 रुपये हर माह मिलेंगे। जिले में सेवायोजन कार्यालय में इतने लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। पंजीकरण कराने वालों में तकरीबन 18,524 पुरुष तो लगभग 8,215 महिलाएं हैं। हालांकि बाद में यह संख्या और भी बढ़ सकती है। क्योंकि सपा सरकार में लागू बेरोजगारी भत्ता बंद होने के बाद दो साल से लोग पंजीकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले बेरोजगारों ने भी अपना पंजीकरण नहीं कराया है।
रोजगार के अभाव में दर-दर भटकने वाले बेरोजगारों के दिन एक बार फिर लौटने वाले हैं। इन बेरोजगारों को घर बैठे मोदी सरकार 2500-2500 रुपये भत्ता देने की तैयारी कर रही है। जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराने वाले बेरोजगारों की संख्या करीब 26,739 है। बेरोजगारों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण लोगों की संख्या अधिक है। इनमें से 11,131 बेरोजगारों ने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि तकरीबन 7,550 इंटरमीडिएट हैं। स्नातक बेरोजगारों की संख्या लगभग 6,955 है, तो पीजी करने वाले 551 बेरोजगार हैं। पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग करने वाले बेरोजगारों ने अपना पंजीकरण ही नहीं कराया है। इसकी जो भी वजह हो, मगर विभागीय अधिकारियों का यह मानना है कि तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले लोगों को प्राय: नौकरी मिल जाती है। इसके पहले वर्ष 2012-2014 तक बेरोजगारों को एक-एक हजार रुपये भत्ते के रूप में भेजे गए थे। विभागीय आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 26,045 लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ता मिला था। मगर इस वर्ष बेरोजगारी भत्ता का लाभ लेने वालों की संख्या बढ़ गई है। फिलहाल अब लोगों की नजरें मोदी सरकार की घोषणा पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

इनसेट--------
मई 2015 से बंद है मैनुअल रजिस्ट्रेशन
जिले के सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों का मैनुअल रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है। अब बेरोजगारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है। कोई भी व्यक्ति घर बैठकर विभाग की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----------
तीन साल के लिए वैध होता है रजिस्ट्रेशन
जिला सेवायोजन कार्यालय में एक बार रजिस्ट्रेशन कराने पर तीन साल तक वैध रहता है। इसके बाद अभ्यर्थी को नवीनीकरण कराना होता है। नवीनीकरण नहीं कराने पर रजिस्ट्रेशन स्वत: रद्द मान लिया जाता है।
इनसे5---------
विभाग से पहले ही मांगा जा चुका है आंकड़ा
जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या पहले ही निदेशालय मांग चुका है। विभागीय जानकारों का मानना है कि इस दिशा में तीन माह से तैयारी में तेजी आई है। महिला और पुरुष के संख्यात्मक आंकड़े के साथ ही हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और पीजी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या अलग-अलग मांगी जा चुकी है।
इनसेट-----------
अखबारों में खबर पढ़कर बेरोजगार पहुंचने लगे ऑफिस
शनिवार को अखबारों में बेरोजगारों को भत्ता मिलने संबंधी खबर पढ़कर युवाओं की फौज सेवायोजन कार्यालय पहुंच कर जानकारी जुटाने में लगी रही। हालांकि अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं होने की बात कहकर सभी को लौटा दिया।

वर्जन------
ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले करीब 26,739 अभ्यथीऱ हैं, जो अभी तक विभाग में बेरोजगार के रूप में हैं। फिलहाल अभी तक शासन स्तर से इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। अगर कोई रजिस्ट्रेशन कराना चाहता है तो उसे कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकता है।
विजय बहादुर सिंह सेंगर, जिला सेवायोजन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed