फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   17 claimants including Shivani, Vinay, Vijay took pamphlets for NAPA president

Pratapgarh News: नपा अध्यक्ष के लिए शिवानी, विनय, विजय सहित 17 दावेदारों ने लिए पर्चे

Wed, 12 Apr 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
17 claimants including Shivani, Vinay, Vijay took pamphlets for NAPA president
नगर निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे बुधवार को भले ही प्रत्याशियों ने नामांकन जमा करने से दूरी बनाकर रखा, लेकिन नामांकन पत्रों को लेने के लिए दावेदारों की भीड़ डटी रही। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से डॉ..शिवानी मातनहेलिया, सपा से विनय सिंह, अपना दल एस से विजय सिंह, श्रवण कुमार, निशा सिंह, रवींद्र जायसवाल, राज कुमार, रानी कुमारी मैथ्यू, मिथलेश कुमार, अब्दुल रहमान, शुभम सिंह, शीतला प्रसाद, विजय कुमार, अश्विनी कुमार ,संतोष सहित 17 दावेदारों ने पर्चे लिए हैं।
विज्ञापन

इनमें अधिकतर दावेदारों ने नामांकन पत्र स्वयं लेने के बजाय अपने करीबियों को भेजकर पर्चा मंगाया। दो दिनों में नगर पालिका अध्यक्ष और 18 नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 324 जबकि सभासद पद के लिए 1298 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को सदर, लालगंज, कुंडा, पट्टी और रानीगंज तहसील में नामांकन फार्म लेने के लिए दावेदारों और समर्थकों की भीड़ लगी रही। दो दिनों में नगरपालिका बेल्हा के अलावा 18 टाउन एरिया के अध्यक्ष पदों के लिए 324 और सभासदों के लिए 1298 लोगों ने पर्चा खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डॉ.नितिन बंसल और एसपी सतपाल अंतिल ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर आरओ से समस्याओं की जानकारी ली। सदर तहसील, अफीम कोठी और सदर ब्लाक में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने से दावेदारों में ऊहापोह की स्थिति मची हुई है।
इससे अधिकतर प्रत्याशियों ने अब तक नामांकन पत्र नहीं लिया है। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने अफीम कोठी, सदर ब्लाक का निरीक्षण करके सुरक्षा की तैयारियों की जानकारी ली।
डीएम के निर्देश पर आरओ ने बताए नामांकन पत्र लेने वालों के नाम
डूडा पीओ का अतिरिक्त प्रभार देख रहे उपजिलाधिकारी प्रथम जितेंद्र पाल को आरओ बनाया गया है। बुधवार को मीडियाकर्मियों ने जब उनसे नामांकन पत्र लेने वालों के नाम पूछे तो उन्होंने बताने से इन्कार कर दिया। डीएम से शिकायत करने पर उन्होंने मीडियाकर्मियों को नामांकन पत्र लेने वालों की जानकारी दी।
तीनों नगर पंचायतों से पर्चे खरीदने की लगी होड़
रानीगंज। नगर पंचायत के चुनावी घमासान में नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को नामांकन पत्र लेने के लिए होड़ मची रही। दूसरे दिन रानीगंज में 16 और अब तक 23 उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा। वहीं सभासद पद के लिए 68 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। पृथ्वीगंज से अध्यक्ष पद के लिए कुल 24 पर्चे और सभासद के लिए 53 पर्चे बिके हैं। सुवंसा से अध्यक्ष पद के लिए बारह और सभासद के लिए 80 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया है।
अध्यक्ष पद का एक, सभासद के 48 पर्चे बिके
लालगंज। नगर पंचायत के चुनाव को लेकर दूसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा। जबकि सभासद पद पर 48 संभावित उम्मीदवार नामांकन पत्र लेने पहुंचे। तहसील परिसर मे कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पुलिस ने गेट पर पर्चा खरीदने के लिए पहुंचे संभावित प्रत्याशियों की तलाशी लेकर उन्हें बारी-बारी से भीतर भेजा। संवाद
पट्टी तहसील में भी रही गहमागहमी
पट्टी तहसील में नगर पंचायत पट्टी, रामगंज, ढकवा का नामांकन कक्ष बना था। तीनों नामांकन केंद्रों पर काफी गहमागहमी देखने को मिली। पट्टी नगर पंचायत सदस्य पद के लिए सात पर्चे बिके हैं। ढकवा नगर पंचायत के चेयरमैन के लिए 6 और सदस्य के लिए 15 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। कोहड़ौर में अध्यक्ष के लिए 13 और सदस्य के लिए 31, रामगंज में चेयरमैन के लिए 9 और सभासद के लिए 68 नामांकन पत्र खरीदे गए।

कुंडा तहसील में टूटा सन्नाटा, सपा से सीमा, सुषमा यादव
कुंडा तहसील में बुधवार को दावेदारों की गहमागहमी से सन्नाटा टूटता नजर आया। कुंडा अध्यक्ष पद के लिए 8, सदस्य के लिए 56, मानिकपुर अध्यक्ष पद के लिए 5 तथा सभासद के लिए 45, डेरवा चेयरमैन के लिए 16 और सभासद के लिए 43, हीरागंज नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए 29 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा। यहां एसडीएम सतीश त्रिपाठी तथा सीओ अजीत सिंह लगातार भ्रमण करते रहे। सपा से निवर्तमान चेयरमैन सीमा यादव तथा सुषमा ने नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed