फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फर्जीवाड़े पर रोक लगाने को मिलेगा अनड्राइड मोबाइल

फर्जीवाड़े पर रोक लगाने को मिलेगा अनड्राइड मोबाइल

Thu, 16 May 2019 07:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़े पर रोक लगाने को मिलेगा अनड्राइड मोबाइल
फर्जीवाड़े पर रोक लगाएगा स्मार्टफोन
विज्ञापन

बच्चों को पौष्टिक आहार वितरण की भेजनी होगी फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कागज पर चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों और बच्चों का आहार बाजार में बेचने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के फर्जीवाड़े पर अब मोबाइल से रोक लगेगी। जिले के महिला कार्यकर्ताओं को विभाग की ओर से मिलने वाले मोबाइल से फोटो खींचने और वीडियो बनाकर विभाग के वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। अगर कोई महिला कार्यकर्ता ऐेसा नहीं करता है तो अनुपस्थित मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात महिला कार्यकर्ताओँ के फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए विभाग ने बड़ी पहल की है। अब बच्चों का आहार जानवर नहीं खा पाएंगे। अनियमितता पर रोक लगाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को विभाग की ओर से स्मार्टफोन दिया जाएगा। पौष्टिक आहार के वितरण और हाट कुक्कड़ के तहत गरमागरम पौष्टिक भोजन परोसने की फोटो खींचने के साथ ही वीडियो बनाकर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। अगर कोई कार्यकर्ता ऐसा नहीं करता है तो उसे अनुप स्थित मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। सूबे के 26 जिलों में यह प्रयोग सफल होने के बाद बेल्हा में भी यह व्यवस्था लागू होने जा रही है। विभाग के इस पहल से काफी हद तक अनियमितता पर रोक लगेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव ने बताया कि कई जिलों में यह प्रयोग सफल हुआ है, ऐसी दशा में अब जिले में प्रयोग होगा, विभाग में मोबाइल आते ही वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


हत्या, लूट, रंगदारी से सहमा है व्यापारी समाज
सीएम को ज्ञापन भेजकर पीड़ित परिजनों के लिए मांगे 50 लाख रुपये
प्रतापगढ़। हत्या, लूट और रंगदारी की घटनाओं से जिले का व्यापारी समाज सहमा हुआ है। पुलिस प्रशासन घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रहा है, आए दिन व्यापारी बदमाशों के आतंक का शिकार हो रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल के सदस्यों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा। व्यापारियों ने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टी में सराफा व्यापारी गंगा प्रसाद सोनी की हत्या और लूट के विरोध में गुरुवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में व्यापारियों ने जिले में सात व्यापारियों की हत्या होने और सात व्यापारियों से रंगदारी मांगने का बिंदुवार वर्णन किया है। व्यापारियों का आरोप है कि हत्या रंगदारी नहीं देने के कारण हुई है। व्या पारियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए पट्टी में मृतक की विधवा को 50 लाख रुपये सहायता के रूप में देने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, संजय सोनी, सुनील जायसवाल, राजेंद्र कुमार, विश्वजीत, रोहित उपाध्याय, राजेश सोनी, संदीप रावत, गुरमीत सिंह, प्रमोद कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed