फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हाईवे पर ट्रक ने ताऊ-भतीजे को रौंदा

हाईवे पर ट्रक ने ताऊ-भतीजे को रौंदा

Mon, 29 Oct 2018 07:32 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक ने ताऊ-भतीजे को रौंदा
फोटो-
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक ने ताऊ-भतीजे को रौंदा
परीक्षा देने जा रहे दूसरे भतीजे की हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर,बभनमई के पास हादसा
बाइक पर की थी ट्रिपलिंग, किसी ने भी नहीं लगाया था हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बभनमई के पास सोमवार भोर में बाइक पर ट्रिपलिंग कर जा रहे ताऊ-भतीजे को ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। जबकि दूसरे भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी रोहित पटेल (18) पुत्र रामलखन पटेल ने रेलवे में ग्रुप डी के पद पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। कानपुर में सोमवार को उसकी परीक्षा होनी थी। सोमवार भोर में रोहित को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस पर बैठाने के लिए बड़ा भाई राहुल पटेल (22) व ताऊ रामकरन पटेल (56) बाइक लेकर घर से निकले। रानीगंज थाना क्षेत्र के बभनमई के पास हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों दूर जा गिरे। ट्रक रामकरन व राहुल को रौंदते हुए गुजर गया। जबकि रोहित दूर होने के कारण ट्रक के पहिये के नीचे नहीं आया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डाक्टरों ने रामकरन व राहुल को मृत घोषित कर दिया। रोहित की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही लिपटकर रोने लगे।
विज्ञापन

इनसेट--------
भाई को सरकारी नौकरी करते देखना चाहता था राहुल
फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी राहुल पटेल अपने छोटे भाई रोहित को पढ़ा लिखाकर सरकारी नौकरी करते देखना चाहता था। इसके लिए वह सदैव प्रयास करता रहता था। राहुल के कहने पर ही रोहित ने रेलवे की ग्रुप डी की नौकरी के लिए आवेदन किया था। परीक्षा देने के लिए किसी तरह की अड़चन न हो, इसलिए अपने ताऊ को साथ लेकर रोहित को छोड़ने रेलवे स्टेशन निकला था, लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट------
लुटेरों व पुलिस के भय के कारण ताऊ को लेकर साथ निकले
रेल विभाग में ग्रुप डी की परीक्षा देने के लिए रोहित प्रवेश पत्र लेने के बाद से ही तैयारी में था। वह रविवार की शाम को ही घर से निकलना चाहता था लेकिन परिवार के लोगों ने मना कर दिया। जिले में लगातार हो रही लूट व छिनैती के साथ ही रोहित को पुलिस से किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके लिए रामकरन व राहुल बाइक से रोहित को छोड़ने के लिए घर से निकले थे।

इनसेट----
अप्रैल माह में हुई राहुल की शादी
फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी राहुल की शादी अप्रैल माह में कल्पना के साथ हुई थी। राहुल के मौत की खबर मिलते ही कल्पना बेहोश हो गई। रामकरन की सात बेटी व एक बेटा है। चार बेटियों की शादी हो चुकी है। तीन बेटियों के हाथ पीला करना अभी बाकी है। बेटा दारा व बेटियां पिता व चचेरे भाई के मौत की खबर मिलते ही रोने बिलखने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed