{"_id":"5b82eb4142c79246560432a9","slug":"161535306561-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकुलाही नदी पर बनेगा पुल : गोपालजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकुलाही नदी पर बनेगा पुल : गोपालजी
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज। बाबागंज विकास खंड के रायकाशीपुर गांव में समस्याओं के निस्तारण के लिए एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणो की समस्याओं पेयजल, बिजली, पेंशन, राशनकार्ड, आवास आदि समस्याओं को सुनते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अविलंब निस्तारण के लिए निर्देशित किया। ग्रामीणों ने बकुलाही नदी पर एक पुल की मांग की तो उन्होंने जल्द ही पुल बनवाने का वादा किया। वहीं ग्रामीणो ने सरकारी राशन की दुकान पर मिट्टी का तेल कम मिलने की शिकायत की। इस पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि खा गए चीनी, पी गए तेल, ये देखो मोदी का खेल। उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीबों को कितनी राहत मिल रही है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणो की पेंशन की शिकायत पर उन्होंने मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह और एडीओ समाज कल्याण रामअंजोर पांडेय को गांव में कैंप लगाकर पेंशन फार्म आनलाइन कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष डा. केएन ओझा, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, प्रमुख पंकज सिंह, प्रधान विनोद कुमार, बीडीसी रोहित सिंह, रमेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन