{"_id":"5a02fa4e4f1c1bc8678ba0a8","slug":"161510144590-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेटलतीफी के नए रिकार्ड बना रहीं काशी, पद्मावत और पंजाब 17-55-05","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेटलतीफी के नए रिकार्ड बना रहीं काशी, पद्मावत और पंजाब 17-55-05
Updated Wed, 08 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेटलतीफी के नए रिकॉर्ड बना रहीं काशी, पद्मावत और पंजाब मेल
पिछले पंद्रह दिन से लगातार 3 से पांच घंटे लेट रहीं तीनों अहम ट्रेनें
समय सारिणी बदलने के बाद भी समय की पटरी पर नहीं लौटीं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें लेटलतीफी के नए रिकार्ड बना रही हैं। दिल्ली, पंजाब, बनारस, हावड़ा जाने वालीं ट्रेनें हर दिन पांच से दस घंटे लेट हो रही हैं। पिछले पंद्रह दिनों के भीतर काशी विश्वनाथ, पंजाब मेल और पद्मावत एक्सप्रेस तीन से पांच घंटे तक लेट रहीं। इससे यात्रियों को या तो अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है या फिर स्टेशन पर बैठकर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। रेलवे की समय सारिणी भले बदल गई हो, लेकिन इन ट्रेनों की चालों में कोई परिवर्तन नहीं आया। यह हाल तब है जब अभी फॉग का कहीं दूर-दूर तक कोई असर नहीं है।
रेलवे ने समय सारिणी भी बदल दी है, लेकिन समय से बेपटरी हुईं टे्रेनें अभी तक पटरी पर नहीं आ सकी हैं। ट्रेनों की लोकेशन को अब आनलाइन कर दिया गया है। मॉनीटरिंग के लिए अफसर लगे हुए हैं, लेकिन इन व्यवस्थाओं का असर बेल्हा से गुजरने वाली ट्रेनों पर नहीं दिखाई पड़ रहा है। आम तौर पर जिस तरह की लेटलतीफी अक्तूबर और नवंबर माह में बनी हुई है, इस तरह की दिक्कत जनवरी और फरवरी के मध्य कोहरा होने पर ही आती है। रेलवे के कर्मचारियों के साथ यात्रियों का कहना है कि जिस तरह इन दिनों ट्रेनों की लेटलतीफी बनी हुई है, उसे देखकर तो यही लगता है कि कोहरे के समय हालात और भी खराब होंगे। काशी विश्वनाथ, पंजाबमेल, अर्चना एक्सप्रेस, टूवीपीएल पैसेंजर, पीआरएल और पद्मावत एक्सप्रेस तो अपने समय की पटरी से पूरी तरह से उतर गई हैं। ये ट्रेनें तीन से दस घंटे की देरी से प्रतापगढ़ पहुंच रही हैं। किसी-किसी दिन तो काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस को निरस्त भी कर दिया जाता है। पद्मावत एक्सप्रेस की लेटलतीफी के चलते यात्रियों के साथ रेलवे के कर्मचारियों को परेशान होना पड़ता है। दरअसल पद्मावत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ से बनकर चलती है। देरी से आती है तो धुलाई और सफाई नहीं हो पाती है। जैसे ट्रेन आती है वैसे ही रवाना कर दिया जाता है।
पिछले पंद्रह दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी पर एक नजर
इनसेट
तारीख ट्रेन का नाम ट्रेन की स्थिति
21 अक्तूबर काशीविश्वनाथ निरस्त
पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे लेट
22 अक्तूबर काशी विश्वनाथ चार घंटे लेट
हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल आठ घंटे लेट
23 अक्तूबर काशीविश्वनाथ चार घंटे लेट
हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल पांच घंटे लेट
अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे लेट
24 अक्तूबर दिल्ली,बनारस काशीविश्वनाथ तीन घंटे लेट
पद्मावत चार घंटे लेट
नीलांचल चार घंटे लेट
मनवर-संगम एक्सप्रेस पांच घंटे लेट
25 अक्तूबर पद्मावत चार घंटे लेट
अमृतसर-हावड़ा पंजाबमेल तीन घंटे लेट
हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल चार घंटे लेट
दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ तीन घंटे लेट
बनारस दिल्ली काशी विश्वनाथ डेढ़ घंटे लेट
26 अक्तूबर आनंद विहार-बनारस गरीबरथ तीन घंटे लेट
पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे लेट
हावड़ा- अमृतसर पंजाबमेल आठ घंटे लेट
जम्मूतवी-राजेंद्रनगर अर्चना सात घंटेे लेट
दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक घंटे लेट
बनारस-दिल्ली काशी विश्वनाथ दो घंटे लेट
पीआरएल ढाई घंटा लेट
27 अक्तूबर नईदिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ सात घंटा लेट
पद्मावत एक्सप्रेस पांच घंटा लेट
पंजाबमेल 8 घंटा लेट
28 अक्तूबर गरीब रथ 11 घंटा लेट
पद्मावत 7 घंटा लेट
काशीविश्वनाथ अनिश्चित
29 अक्तूबर दिल्ली-बनारस काशीविश्वनाथ 9 घंटा
पद्मामवत 3 घंटा
आनंद विहार-मालदाटाउन 5 घंटा
बनारस से दिल्ली काशीविश्वनाथ 5 घंटा
बनारस से लखनऊ बीएल पैसेंजर 3 घंटा
लखनऊ से बनारस बीएल पैसेंजर 7 घंटा
30 अक्तूबर नईदिल्ली-मालदा टाउन 3घंटा
पद्मावत एक्सप्रेस 3 घंटा
अर्चना एक्सप्रेस 7 घंटा
उद्योग नगरी 2 घंटा
पंजाबमेल 5 घंटा
नई दिल्ली काशी विश्वनाथ 3 घंटा
टूवीपीएल 8 घंटा
31 अक्तूबर राजेंद्र नगर-जम्मू अर्चना 7 घंटा
दिल्ली से पुरी नीलांचल 4 घंटा
हरिद्वार-इलाहाबद 6 घंटा
2 नवंबर अमृतसर-हावड़ा पंजाबमेल 24 घंटा
3 नवंबर टूबीपीएल चार घंटा
काशी विश्वनाथ दो घंटा
जनता एक्सप्रेस दो घंटा
4 नवंबर अमृतसर-हावड़ा पंजाबमेल 9 घंटा
पद्मावत एक्सप्रेस 5 घंटा
पांच नवंबर जनता एक्सप्रेस कैंसिल
लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस 11 घंटा
मालदाटाउन एक्सप्रेस 3 घंटा
6 नवबंर नई दिल्ली-बनारस काशीविश्वनाथ 8 घंटा
देहरादून-बनारस जनता 45 घंटा
अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 6 घंटा
बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ अनिश्चित
वाराणसी-देहरादून निरस्त