फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   16 thousand farmers did not register, will not get free electricity

Pratapgarh News: 16 हजार किसानों ने नहीं कराया पंजीकरण, नहीं मिलेगी निशुल्क बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
16 thousand farmers did not register, will not get free electricity
निजी नलकूप का कनेक्शन लेने वाले 16 हजार किसान निशुल्क बिजली पाने से वंचित हो जाएंगे। इन किसानों ने अब तक विभाग में पंजीकरण नहीं कराया है। जिले के 33 हजार नलकूप धारक किसानों में से 14 हजार किसानों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन

जिले में 33 हजार निजी नलकूप श्रेणी के उपभोक्ता हैं। इन पर 71 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। शासन ने नलकूप चलाने वाले किसानों का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की थी। इसके लिए किसानों को 30 जुलाई तक बिजली विभाग में पंजीकरण कराने के साथ ही 31 मार्च 2023 तक का बकाया बिजली बिल जमा करना था।
विज्ञापन

जिले के 14 हजार किसानों ने 31 मार्च 2023 तक के पहले का बकाया बिजली बिल का भुगतान कर दिया है। जबकि 3000 नए निजी नलकूप उपभोक्ताओं ने मार्च 2023 के बाद नया कनेक्शन लिया है। अब योजना का लाभ लेने के लिए केवल एक दिन ही बचा है। अगर बचे हुए किसान पंजीकरण नहीं कराते हैं तो वह मुफ्त बिजली पाने की योजना से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने मुफ्त बिजली योजना के लिए निजी नलकूप श्रेणी के किसानों का पंजीयन कराना अनिवार्य किया है। 30 जुलाई तक 14 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। 71 करोड़ रुपये निजी नलकूप श्रेणी के उपभोक्ताओं को बकाया है। पंजीयन नहीं कराने वाले 16 हजार किसान लाभ से वंचित रहे जाएंगे।
सत्यपाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed