{"_id":"5cfa9e51bdec2207066cb884","slug":"1559928394311-pratapgarh-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जून को नहीं होगी राज्य विवि की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जून को नहीं होगी राज्य विवि की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 जून को नहीं होगी राज्य विवि की प्रवेश परीक्षा
प्रतापगढ़। राज्य विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 11 जून को नहीं होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। प्रवेश फार्म आनलाइन पूरा करने के लिए भी विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को मौका दिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित व्यवसायिक पाठ्यक्रम (एलएलबी, बीपीएड, बीसीए, बीबीए, बीलिब, एमलिब, एमएड) में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों ने मई माह में आवेदन किया था। प्रवेश परीक्षा 11 जून को होनी थी। अपरिहार्य कारणों से विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी है। अब प्रवेश परीक्षा 23 जून को होगी। कुलसचिव शेषनाथ पांडेय ने बताया कि जो अभ्यर्थी आनलाइन प्रवेश फार्म नहीं भर पाए हैं वह 15 जून तक प्रवेश फार्म आनलाइन भरने के बाद शुल्क जमा कर सकते हैं।
डीएलएड, बीटीसी परीक्षा में 50 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
मजिस्टे्रट की निगरानी में आठ केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डीएलएड, बीटीसी की परीक्षा शुक्रवार को 8 केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन परीक्षा में कुल 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्टे्रटों को लगाया गया था। सचल दल भी भ्रमण करता रहा।
जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पहुंचे। मजिस्टे्रट की उपस्थिति में केंद्रों के शिक्षकों ने परीक्षार्थियों की जांच पड़ताल के बाद उन्हें परीक्षा भवन परिसर में प्रवेश दिया। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्टे्रट की निगरानी में प्रश्नपत्र के शील्ड पैकेट खोले गए। प्रथम प्रश्नपत्र शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक संपन्न कराई गई। द्वितीय प्रश्नपत्र समावेशी शिक्षा की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 से 4 बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा संपन्न होने के बाद मजिस्टे्रटों ने अपनी उपस्थिति में उत्तरपुस्तिकाओं को शील्ड कराया। वहीं बीएसए द्वारा गठित सचल दल सभी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों की स्थिति का जायजा लेते रहे।पहली पाली की परीक्षा में आठ परीक्षा केंद्र पर 4388 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 25 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। वहीं दूसरी पाली में भी 4388 परीक्षार्थी ही पंजीकृत थे। 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।