फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अधूरी तैयारी देख भडक़े सांसद

अधूरी तैयारी देख भडक़े सांसद

Fri, 07 Jun 2019 10:56 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
अधूरी तैयारी देख भडक़े सांसद
अधूरी तैयारी देख भडक़े सांसद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। रानीगंज क्षेत्र में भ्रमण को निकले सांसद संगमलाल गुप्ता शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय रानीगंज में स्वागत की अधूरी तैयारियां देख भडक़ उठे। टेंट व कुर्सी न होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति बद्रीनाथ गुप्ता पर उन्होंने अपना गुस्सा उतारा। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर कार्यक्रम की जानकारी न होने की बात कही। करीब 20 मिनट बाद सांसद का गुस्सा शंात हुआ।

फोटो 000
भव्य और दिव्य होगा गंगा दशहरा का पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शुक्रवार को मां बेल्हादेवी धाम परिसर में श्री गंगा दशहरा महोत्सव समिति की बैठक में 12 जून को सई तट पर आयोजित होने वाले गंगा दशहरा पर्व की तैयारी की समीक्षा की गई। इस दौरान जहां घाटों की साफ -सफाई, खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त कराने के निर्देश दिया गया तो वहीं मां सई की महाआरती व पूजन की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य ने बताया कि इस वर्ष दीपों की संख्या बढ़ाकर 11551 कर दी गई है। बेल्हादेवीधाम परिसर व मंदिर को झालर व झूमर से सजाया जाएगा। 108 शंखों से मां आदि गंगा की आरती होगी। समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भइया, संरक्षक श्रीकिशोर अग्रवाल व राजा पंडा ने गंगा दशहरा के पर्व की तैयारी की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर शैलेंद्र नाथ मिश्र, संजय खंडेलवाल, रवि अग्रवाल, रघ्घु पंडा, मनोज पंडा, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानन्द, आशीष पाठक, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed