{"_id":"5cf95454bdec22076357be0f","slug":"155984391711-pratapgarh-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर डॉक्टर के संचालित यथार्थ नर्सिंग होम को डिप्टी सीएमओ ने किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर डॉक्टर के संचालित यथार्थ नर्सिंग होम को डिप्टी सीएमओ ने किया सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर डॉक्टर के संचालित यथार्थ नर्सिंगहोम सीज
डिप्टी सीएमओ ने की कार्रवाई, पंजीकरण भी नहीं हुआ था
संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए दी तहरीर
प्रतापगढ़। बगैर डॉक्टर के संचालित हो रहे यथार्थ नर्सिंगहोम को गुरुवार को डिप्टी सीएमओ ने सीज कर दिया। अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं हुआ था। इतना ही नहीं डाक्टर न होने के साथ प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारी भी नहीं थे। इसके बाद भी मरीजों का इलाज किया जा रहा था।
नगर कोतवाली के कंपनी बाग के समीप स्थित दहिलामऊ मंदिर के पास वैभव त्रिपाठी यथार्थ नर्सिंग होम का संचालन कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक, अस्पताल में एक भी डॉक्टर और प्रशिक्षित फार्मासिस्ट व नर्स की तैनाती नहीं की गई थी। इसके बावजूद प्रसव पीड़िताओं को भर्ती किया जाता है। प्रसव कराया जाता है। मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जाता है। सीएमओ के आदेश पर डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा, अपर शोध अधिकारी आरपी और आरजी चौधरी ने गुरुवार को अस्पताल में छापामारी की। अस्पताल में भर्ती मरीजों को जिला व महिला अस्पताल में शिफ्ट कराने के साथ नर्सिंगहोम में ताला लगा दिया। संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
रेलवे क्रासिंग का गेट खराब होने से हुई दिक्कत
प्रतापगढ़। अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग का गेट गुरुवार दोपहर खराब हो गया। इससे गेटमैन को काफी परेशान होना पड़ा। उसने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर चिलबिला के साथ अन्य अधिकारियों को दी। काफी देर बाद गेट की मरम्मत हो सकी।
विज्ञापन
होमगार्ड की शांतिभंग में किया चालान
जेठवारा। जेठवारा पुलिस ने होमगार्ड का शांतिभंग में चालान कर दिया। जेठवारा थाना के धनसारी निवासी होमगार्ड सुरेंद्र सिंह पुत्र हरिशरण सिंह की ड्यूटी जेठवारा थाने में है। पड़ोसी धीरेंद्र से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
तमंचा संग पकड़े गए युवक को भेजा जेल
जेठवारा। जेठवारा पुलिस ने गश्त के दौरान तमंचा के साथ पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया। जेठवारा पुलिस बुधवार की रात गश्त पर निकली थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया। आरोपी की पहचान इरफान खान पुत्र मो. सईद निवासी सिंधौर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उधर, डेरवा चौकी इंचार्ज ने विकरा नहर के समीप से खटवारा निवासी अमजद उर्फ शोएब पुत्र बशीर खां को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा व 150 ग्राम डायजापाम मिला।
ससुराल आए युवक को पीटा, पुलिस से शिकायत
जेठवारा। लालगंज कोतवाली के बला निवासी उपेंद्रकोरी पुत्र शंकर लाल कोरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह जेठवारा थाना क्षेत्र के छतौना निवासी महरानीदिन के यहां अपनी ससुराल आया था। उसकी पत्नी सरिता देवी को मानधाता थाना क्षेत्र के पूरे रोशई निवासी पशु व्यापारी इलियास जबरन हाथ पकड़कर घर के अंदर ले जा रहा था। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी।
भूमि विवाद में मारपीट, पांच लोग घायल
संड़वा चंद्रिका। अंतू इलाके में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे पांच लोग घायल हो गए। अंतू थाना क्षेत्र के बहेरा निवासी बृजलाल मौर्या ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के अजय और उनके परिवार की जायरा और संदीप ने जमीन के विवाद के चलते खेत में लगे तार और खंभे को उखाड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने बृजलाल व उसकी बहन शैल कुमारी, शिवकुमारी को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। उधर, अंतू थाना क्षेत्र के संडवाचंद्रिका निवासी रेखा देवी का पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में रेखा व उसके बेटे देवा को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। दूसरे पक्ष से अजय ने बृजलाल, शैलकुमारी, शिव कुमारी पर आरोप लगाया है कि रंजिशन उसे पीटकर घायल कर दिया।
छप्पर में लगी आग
रखहा। आवासीय छप्पर में अचानक आग लग गई । जिससे छप्पर में रखे गृहस्थी के सामान सहित हजारों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा निवासी श्रीराम हरिजन के आवासीय छप्पर में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई । इससे हजारों का नुकसान हो गया।