फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जगह-जगह ईदगाहों में लगा मेला, बांटीं खुशियां

जगह-जगह ईदगाहों में लगा मेला, बांटीं खुशियां

Wed, 05 Jun 2019 11:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
जगह-जगह ईदगाहों में लगा मेला, बांटीं खुशियां

विज्ञापन
मानव ही नहीं देवता भी करते हैं भगवान विश्वकर्मा की पूजा
संग्रामगढ़ बाजार के प्रसाद मोहल्ले में चल रही विश्वकर्मा पुराण कथा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। आदि काल से ही विश्वकर्मा शिल्पी अपने विशिष्ट ज्ञान एवं विज्ञान के कारण ही न मात्र मानवों अपितु देवताओं के भी पूजनीय रहे हैं। उनके आविष्कार एवं निर्माण कार्यों में इन्द्रपुरी, यमपुरी, वरुणपुरी, कुबेरपुरी, पाण्डवपुरी, सुदामापुरी, शिवमण्डलपुरी आदि शामिल हैं। पुष्पक विमान का निर्माण तथा सभी देवों के भवन और उनके दैनिक उपयोगी होनेवाले वस्तुएं भी उन्होंने निर्मित की। कर्ण का कुण्डल, विष्णु भगवान का सुदर्शन चक्र, शंकर भगवान का त्रिशुल और यमराज का कालदण्ड इत्यादि वस्तुओं का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने ही किया है। यह बातें संग्रामगढ़ बाजार के प्रसाद मोहल्ले में चल रही विश्वकर्मा पुराण कथा के दौरान प्रयागराज से पधारे कथावाचक पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कि धर्मशास्त्रों और ग्रथों में भगवान विश्वकर्मा के पांच स्वरुपों और अवतारों का वर्णन प्राप्त होता है। इस मौके पर आयोजक प्रेमचंद, शोभा देवी, दिनेश विश्वकर्मा, संगीता देवी, सुरेश चंद, संजू विश्वकर्मा, शंकरलाल, रामा देवी, अभिषेक पांचाल, आलोक पांचाल आदि लोबग मौजूद रहे।

आरपीएफ ने खाद सामग्री बेच रही तीन महिलाओं को पकड़ा
कुंडा(ब्यूरो)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा निवासी रेशमा पुत्री राम खेलावन, ऊंचाहार निवासी गुड्डी पत्नी संतोष व श्रीमती पत्नी करमचंद को परियावां स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेचते हुए आरपीएफ के एसआई एएन पाठक ने पकड़ लिया। इस दौरान तीनों से पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें कुंडा में हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


अनंबंधित बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के मवई फटकी के पास एक अनुबंधित बस ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में मौजूद मऊ निवासी कृष्णमोहन पुत्र शिवसर्जन ने इसकी शिकायत पुलिस में की। मौके पर पहुंची पुलिस दोनेां पक्षेां को कोतवाली ले आई। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 34
बाइक लेकर भाग निकला मनोरोगी, हडक़ंप
मवई के पास एक दूसरी बाइक से भिडक़र गिरा, पुलिस ने कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। खड़ी बाइक को लेकर एक युवक भाग निकला। इस दौरान शराबा मचा लेकिन युवक भाग निकला। हालांकि वह मवई के पास एक दूसरे वाहन से भिडक़र गिर गया। बाद में सूचना पर पुलिस ने उसे बाइक सहित कब्जे में ले लिया। युवक के परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है।

हथिगवां थाना क्षेत्र के भदरी गांव निवासी रितिक पुत्र कमलेश बाइक लेकर जमेठी आया था। जमेठी में वह बाइक खड़ी कर कुछ काम करने लगा। इस दौरान गांव का राजू मौर्या वहां पहुंचा और बाइक में दूसरी चाबी लगाकर उसे लेकर भाग निकला। रितिक ने शोर मचाया लेकिन राजू बाइक लेकर भाग निकला। रितिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने उसकी खोज शुरू कर दी। उधर मवई क्रासिंग के पास राजू एक दूसरी बाइक में भिडक़र गिर गया। वह भागने लगा तो आसपास के लोगों ने उसे पकडक़र पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस राजू और बाइक को कोतवाली ले आई। बाद में राजू के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed