{"_id":"5cf80029bdec2207334c5290","slug":"155975683615-pratapgarh-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन निर्माण के कार्य ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन निर्माण के कार्य ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन निर्माण के कार्य ने पकड़ी रफ्तार
प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर तक 35 किमी सड़क पर तेजी से हो रहा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर को जोड़ने वाली सड़क पर फोरलेन निर्माण का कार्य तेज कर दिया गया है। दिन-रात हो रहे निर्माण के चलते 31 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। सडक़ के फोरलेन में परिवर्तित होने से फैजाबाद का सफर आसान हो जाएगा।
प्रतापगढ़ के लोगों को अब प्रयागराज के साथ ही फैजाबाद का सफर करना बेहद आसान होगा। प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर सड़क को फोरलेन में परिवर्तित करने की मंजूरी मिलते ही युद्धस्तर पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सड़क किनारे पेड़ों की कटाई होने के बाद मशीनों से खुदाई और गिट्टी डालते ही रोलर दौड़ाया जा रहा है। काली सड़क पर वाहनों के आने-जाने के लिए छोड़ दिया गया है। सड़क के दोनों ओर दौड़ने वाली मशीन से बनने वाली सड़कों पर पटरी समाप्त कर दी जा रही है। बस्तियों में पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जा रहा है। कोहंडौर बाजार में सडक़ के चौड़ी होने से अतिक्रमण करने वालों को भारी झटका है। एनएच के अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाले निर्माण में सडक़ का निर्माण दिसंबर माह तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। अवर अभियंता बीडी मिश्र ने बताया कि काम तेजी से हो रहा है, उम्मीद है कि समय से निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
18 लाख खर्च और 18 दिन भी नहीं चली पैचिंग
पीडब्ल्यूडी में कमीशनबाजी के चलते बिगड़ी सडक़ों की दशा
संडवा चंद्रिका (ब्यूरो)। चंद्रिकन-सरुवावा सडक़ की माली हालत को ठीक करने के लिए 18 लाख रुपये से पैचिंग कराई गई थी। ठेकेदार की मनमानी के चलते 18 दिन में ही पैचिंग उखड़ गई। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग खंड दो से निर्मित मां चंद्रिका देवी धाम से सरुवावां में हाइवे को जोडने वाली सडक़ की दशा दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। लोकसभा चुनाव के पहले सडक़ों के गड्ढे पाटने के लिए 18 लाख रुपये ठेकेदार को पैचिंग करने के लिए दिए गए थे। ठेकेदार ने गिट्टी में तारकोल की मात्रा कम कर दी। इससे वाहनों के साथ ही गिट्टियां उधडक़र पटरी किनारे लग गईं। इससे 18 दिन भी पैचिंग नहीं चल पाई। स्थानीय लोगों ने डीएम से पूरे मामले की जांचकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर सहायक अभियंता एमके पाल ने जांच करने की बात कही है।
पत्रकार के बेटे का नीट में चयन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सदर विकास खंड के पूरेकेशवराव गांव निवासी पत्रकार सुनील सोमवंशी के बेटे सुमित सिंह ने नीट प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। सुमित को एमबीबीएस में 6225वीं रैंक मिली है। पत्रकार के बेटे को नीट परीक्षा में सफल होने की जानकारी होते ही पत्रकारों से साथ ही समाजसेवियों ने छात्र की सफलता पर खुशी जताई है।
देश भर के मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए आयोजित नीट परीक्षा में सदर विकास खंड के पूरे केशवराय निवासी और पत्रकार सुनील सोमवंशी का बेटा सुमित सिंह का चयन हुआ है। एमबीबीएस में सुमित को 6225 वीं रैंक मिलने पर मां मिथिलेश सोमवंशी और पिता सुनील सोमवंशी ने बेटे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। इधर पत्रकार के बेटे का नीट में सफल होने पर साथियों और समाजसेवियों के बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सुमित सिंह ने बताया कि बाबा डॉ. संग्राम सिंह की प्रेरणा से मैं डाक्टर बनना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि जब वह छोटे थे, तो बाबा कहते थे कि तुम्हें डाक्टर बनना है और मैंने बचपन में ही संकल्प ले लिया था, मैं एक डाक्टर बनूंगा। सुमित ने प्रयागराज स्थित गंगागुरुकुलम से हाईस्कूल 90 प्रतिशत और इंटरमीडिएट की परीक्षा 92 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।