फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रौद्र रूप में गर्मी, पछुआ से बढ़ी तपिश

रौद्र रूप में गर्मी, पछुआ से बढ़ी तपिश

Wed, 05 Jun 2019 11:17 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
रौद्र रूप में गर्मी, पछुआ से बढ़ी तपिश
रौद्र रूप में गर्मी, पछुआ से बढ़ी तपिश
विज्ञापन

पंखे व कूलर से राहत नहीं, बर्दाश्त से बाहर हुई धूप
अधिकतम तापमान 41.0 व न्यूनतम 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बुधवार को दिनभर पश्चिमी हवाएं कहर बरपाती रहीं। गर्मी अपने रौद्र रूप में रही। पंखे-कूलर से लोगों को राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 41.0 व न्यूनतम 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हफ्तेभर से पुरवा हवाएं वातावरण में हावी रहीं। इससे तापमान में तो गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस का असर तेज रहा। इससे लोग परेशान रहे। हालांकि बीच-बीच में बादलों की उमड़- घुमड़ के बीच ठंडी हवाओं से राहत मिल रही थी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर 37 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। इधर, बुधवार को पुरवा हवाओं को मात देकर पश्चिमी हवाओं ने पकड़ बना ली। सुबह 9 बजे के बाद धूप का असर तेज हो गया। 12 बजे के बाद धूप बर्दाश्त नहीं हो पा रही थी। हवाएं भी रफ्तार भर रही थीं। बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। शहर के बाबागंज, पल्टन बाजार, सदर बाजार, पंजाबी मार्केट, घंटाघर आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे पर भी यात्रियों की भीड़ नहीं रही। इक्का-दुक्का यात्री ही नजर आए। हालांकि शाम होने पर बाजारों में चहल-पहल शुरू हुई। मगर गर्मी का असर बरकरार रहा। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पश्चिमी हवाओं की दखल से तापमान बढ़ा है। गर्मी में तेजी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed