फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पागल कुत्ता के काटने से चार लोग घायल

पागल कुत्ता के काटने से चार लोग घायल

Wed, 05 Jun 2019 11:17 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
पागल कुत्ता के काटने से चार लोग घायल
पागल कुत्ते के काटने से चार लोग घायल
विज्ञापन

रखहा। ईद मिलने जा रहे लोगों पर पागल कुत्ते ने अचानक हमला बोल दिया। इससे चार लोग जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर गांव में बुधवार को ईद की मुबारकबाद देने के लिए जा रहे इलियास (70) पर अचानक गांव में टहल रहे एक पागल कुत्ते ने हमला बोल दिया। काटकर घायल कर दिया । इलियास की चीख-पुकार पर स्थानीय लोग पहुंचे और उन्हें सीएचसी बेलखरनाथधाम भेजा, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार को ही सईद (45), शकील अहमद (50) तथा निजामुद्दीन (52) को भी पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया ।
अधिवक्ता को गोली मारने के मामले में दो लोगों पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा । मंगलवार रात अधिवक्ता को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी भी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय आनादेव के समीप मंगलवार रात लगभग दस बजे बाइक से घर जा रहे बाघराय थाना के खरगीपुर गुलहरियन का पुरवा निवासी अधिवक्ता संदीप मिश्रा पुत्र चिंतामणि मिश्रा को बाइक सवार बदमाशो ने पीछे से गोली मार दी। पीठ में गोली लगते ही वह बाइक लेकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें बाघराय सीएचसी ले गई, जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घायल अधिवक्ता की तहरीर पर पुरानी रंजिश को लेकर पुलिस ने गांव के नागेंद्र मिश्रा व दुर्गेश मिश्र पुत्र कमलेश मिश्र के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाल चोरी के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
जेठवारा। दाल चोरी के आरोपी को पुलिस ने पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरागुलाब सिंह बाजार में 28 मई को जेठवारा पुलिस ने गल्ला आढ़ती जगनारायण अग्रहरि के यहां छापा मारा। जहां से बड़ी मात्रा में दाल बरामद हुई। बरामद दाल हरियाणा से चुराकर लाई गई थी। संदीप अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पांच सौ बोरी में से 375 बोरी दाल बरामद हुई थी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक अनुज पटेल निवासी गजेहड़ा के साथ ही कारोबारी जगनारायण, रामकिशोर नंदा का पुरवा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने घटना में शामिल तफ्सीर पुत्र रफीक निवासी फूलपुर को तमंचा कारतूस के साथ दबोच लिया। पूछताछ के बाद तफसीर को पुलिस ने जेल भेज दिया। जेठवारा एसओ ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला है कि घटना का अंजाम देने में नामजद तीन आरोपी के अलावा सात लोग और शामिल थे। उन्हें चिह्नित कर लिया गया है।
पेड़ से टकराई कार, चालक घायल
प्रतापगढ़। अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इससे चालक जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांगीपुर थाना के अठेहा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र पन्नालाल रावत कार से प्रतापगढ़ आ रहा था। रानीगंज अजगरा के पास स्टेयरिंग फेल होने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे वह घायल हो गया।

बाइक की टक्कर से बालक जख्मी
प्रतापगढ़। कंधई थाना के जगदीशगढ़ निवासी अंकुश पुत्र विजय कुमार अपने भाई के साथ बाजार जा रहा था। रास्ते में बाइक से टक्कर हो गई। इससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, रानीगंज के कादीपुर निवासी नर्सिंग पुत्र हीरालाल भी सड़क हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed