{"_id":"5cf6aedabdec2207514f4501","slug":"155967048515-pratapgarh-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट स्वीकृत, चिलबिला में बनेगा राजकीय आईटीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट स्वीकृत, चिलबिला में बनेगा राजकीय आईटीआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट स्वीकृत, चिलबिला में बनेगा राजकीय आईटीआई
एक करोड़ 26 लाख रुपये से कराया जाएगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। सब कुछ ठीक रहा तो आगामी शिक्षासत्र में जिले को एक और राजकीय आईटीआई की सौगात मिलेगी। शहर से सटे चिलबिला में राजकीय आईटीआई कॉलेज के लिए 1 करोड़ 26 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
जिले में चार राजकीय आईटीआई हैं। इनमें एक शहर तो तीन कुंडा, पट्टी और लालगंज में हैं। इसके अलावा एक दर्जन के करीब प्राइवेट आईटीआई हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में हर साल एक लाख के करीब छात्र-छात्राएं पास होते हैं। इनमें से हजारों हुनरमंद बनने के लिए आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन करते हैं। राजकीय आईटीआई में प्रशिक्षण के लिए छात्र-छात्राओं का ज्यादा जोर रहता है। सुविधाओं के साथ ही इसमें फीस में भी सहूलियत मिलती है। गिनती के राजकीय विद्यालय होने के चलते पहली ही सूची में सीटें फुल हो जाती हैं। दूसरी सूची का महज इंतजार होता है, जारी नहीं होती। ऐसे में मजबूर होकर छात्र-छात्राओं को प्राइवेट संस्थानों की ओर रुख करना पड़ता है, या फिर उन्हें गैर जनपद जाना पड़ता है। मगर अब बेल्हा के होनहारों को भटकना नहीं होगा। जिले में एक और राजकीय आईटीआई खुलने जा रहा है। चिलबिला में इसके प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। 1 करोड़ 9 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। बजट की पहली किश्त में 12 लाख रुपये मिल गए हैं।
डीएम ने दिए जल्द निर्माण कराने के निर्देश
डीएम मार्कण्डेय शाही ने उपजिलाधिकारी को भवन निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता कराने का निर्देश दिया है। ताकि जल्द ही निर्माण शुरू कराया जा सके।