फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दस दिन बाद भी नहीं बदला जा सका उपकेंद्र का फुंका ट्रंासफार्मर

दस दिन बाद भी नहीं बदला जा सका उपकेंद्र का फुंका ट्रंासफार्मर

Tue, 04 Jun 2019 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
दस दिन बाद भी नहीं बदला जा सका उपकेंद्र का फुंका ट्रंासफार्मर
दस दिन बाद भी नहीं बदला जा सका उपकेंद्र का फुंका ट्रंासफार्मर
विज्ञापन

70 गांवों के लोग झेल रहे बिजली संकट
अमर उजाला ब्यूरो
शिवगढ़। लौवार विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता की लापरवाही से 70 गांवों के लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। 10 दिन से फुंके ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराने के बजाए अफसरों ने लौवार उपकेंद्र के सभी फीडरों को पट्टी उपकेंद्र से जोडक़र अपनी जिम्मेदारी से फुर्सत ले ली है। पट्टी उपकेंद्र पर एक उपकेंद्र का अतिरिक्त लोड बढने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। लोग बिजली संकट से झेलने को विवश हो गए हैं। दोनों ही उपकेद्रों के करीब डेढ़ सौ गांवों के उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। मगर विभागीय अधिकारी नए ट्रांसफार्मर को स्थापित नहीं करा पा रहे हैं।
भूत-प्रेत के बहाने ठग रहे तांत्रिक, एसपी से शिकायत
प्रतापगढ़। गांव के लोगों को भूत-प्रेत बाधा दूर करने के बहाने कुछ लोग तांत्रिक बनकर ठग रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसपी से कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंधई थाना क्षेत्र के भैरोगंज में एक महिला के साथ दो तांत्रिक हैं। वह भूत-प्रेत के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाकर कमाई कर रहे हैं। मंगलवार को गांव के लोग एकजुट होकर एसपी आफिस पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में चोरी
रानीगंज। फतनपुर थाना क्षेत्र के हरिपालमऊ निवासी अरविंद कुमार यादव ने गीता नगर में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। सोमवार की रात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोडक़र लैपटॉप व हजारों के मोबाइल गायब कर दिए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
सांसद ने समस्याएं दूर करने का दिया आश्वासन
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद सांसद संगमलाल गुुप्ता ने सदर व रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट किया। मंगलवार को दोनों विधानसभाओं का भ्रमण कर उन्होंने जनपद के विकास का भरोसा दिलाया। इसके बाद अब वह विश्वनाथगंज, रानीगंज, व पट्टी क्षेत्र का भी भ्रमण कर जनता के प्रति आभार प्रकट करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed