{"_id":"5cf1695dbdec22075b0c10b8","slug":"155932506719-pratapgarh-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे और टैक्सी स्टैंड पर लगेगा सोलर आरओ प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे और टैक्सी स्टैंड पर लगेगा सोलर आरओ प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस अड्डे और टैक्सी स्टैंड पर लगेगा सोलर आरओ प्लांट
यात्रियों एवं शहरियों को मिलेगा शुद्ध पानी, डीएम ने ईओ जमीन चिह्नित करने के लिए दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बस अड्डे और टैक्सी स्टैंड पर यात्रियों को शुद्ध और शीतल पेयजल के भटकना नहीं पड़ेगा। न ही अब उन्हें दुकान से पानी का बोतल खरीदना होगा। शहर में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज, टेंपो व टैक्सी स्टैंड पर सोलर आरओ प्लांट लगाया जाएगा। डीएम ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को स्थान चिह्नित कर प्लांट स्थापित करने का निर्देश दिया है।
शहर में जिलेभर से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग कचहरी, अस्पताल, विकास भवन सहित विभिन्न कार्यालयों में आते हैं। गैरजनपद व बड़े महानगरों के लिए लोग बसें और ट्रेन भी यहीं से पकड़ते हैं। रोडवेज बस अड्डा, कचहरी, प्राइवेट बस अड्डा, टैक्सी स्टैंड पर सुबह से शाम तक भीड़ जमा रहती है। भीड़भाड़ वाले इन स्थानों पर पेयजल की माकूल व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को गला तर करने के लिए भटकना पड़ता है। चौराहों व बाजारों में लगे हैंडपंप गर्मी में जवाब दे चुके हैं। ऐसे में मजबूर होकर लोगों को पानी खरीदकर गला तर करना पड़ता है। मगर जल्द ही लोगों को इससे निजात मिल जाएगी। शासन की ओर से शहर में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सोलर आरओ प्लांट स्थापित किया जाएगा। शीतल एंव शुद्ध पेयजल की व्यवस्था उन स्थानों पर की जाएगी जहां यात्रियों की भीड़ अधिक होती है। इसके लिए रोडवेज बस अड्डा व टैक्सी स्टैंड को चिह्नित किया गया है। डीएम मार्कण्डेय शाही ने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया है कि शहर में ऐसे स्थानों पर भूमि की व्यवस्था कर आरओ प्लांट जल्द स्थापित किया जाए।