{"_id":"5cf1695abdec2207254c9fe3","slug":"15593250641-pratapgarh-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुली मंडी में सात करोड़ से बनेगा गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुली मंडी में सात करोड़ से बनेगा गोदाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली मंडी में सात करोड़ से बनेगा गोदाम
पांच हजार मीट्रिक टन होगी क्षमता, 205 दुकानों के निर्माण पर भी लगी मुहर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चिलबिला स्थित महुली मंडी में सात करोड़ रुपये की लागत से पांच हजार मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण जल्द शुरू होगा। मंडी सचिव की मांग पर शासन ने 205 दुकानों के निर्माण की हरी झंडी दे दी है। निर्माण अविलंब प्रारंभ करने के लिए निर्माण इकाई को टेंडर कराने को कहा गया है।
चिलबिला स्थित महुली मंडी में राशन सुरक्षित रखने के लिए कर्मचारियों को अब चिंता नहीं करनी होगी। शासन ने पांच हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का निर्माण कराने के लिए सात करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। महुली मंडी में दुकानों का निर्माण कम होने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रभारी सचिव रमेश पांडेय ने बताया कि जिले के 205 दुकानों का निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे मंजूर कर लिया गया है। बजट जारी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 70 दुकानों का निर्माण कराया गया है, जबकि 305 लाइसेंसी व्यापारी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि इन दुकानों का निर्माण होने से सभी व्यापारियों को पक्की दुकानें मिल जाएंगी।
इनसेट------------
नाले का निर्माण शुरू
महुली मंडी में 87.7 लाख रुपये से मंजूर हुए नाले का निर्माण कार्य शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। महुली से सई नदी तक बनने वाले नाले का निर्माण होने से बरसात के दिनों में मंडी में जलभराव नहीं होगा। शुक्रवार को निर्माण इकाई के ठेकेदार अवर अभियंता की मौजूदगी में कार्य प्रारंभ किया। सोमवार को डीडी ने मंडी का निरीक्षण करके अविलंब निर्माण प्रारंभ करने को कहा था।