{"_id":"5ceec094bdec22072d1ba085","slug":"15591507872-pratapgarh-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरेमुस्तफा में मनरेगा में खेल होने पर भडक़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरेमुस्तफा में मनरेगा में खेल होने पर भडक़े अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरेमुस्तफा में मनरेगा में खेल होने पर भडक़े अफसर
संडवाचंद्रिका के कोडऱामादूपुर में देखी हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर विकास खंड के पूरेमुस्तफा गांव में विकास कार्यों की हकीकत देखने पहुंचे अफसरों को मनरेगा के तहत बंधा निर्माण करने और खड़ंजा में गड़बड़ी मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाई। अधूरा आवास देखकर लाभार्थी से पूछा कि अभी तक छत क्यों नहीं डाली है। लाभार्थी ने अगले सप्ताह में दुरुस्त करने को कहा।
ग्राम विकास उपायुक्त गोरखनाथ भट्ट बुधवार को संडवा चंद्रिका विकास खंड के कोडऱामादूपुर, सदर विकास खंड के पूरे मुस्तफा गांव में मनरेगा, शौचालय और आवास निर्माण की हकीकत खंगालने पहुंच गए। टीम के सदस्यों के पहुंचने से पहले ही बीडीओ कर्मचारियों के साथ गांव पहुंचकर व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। सदर विकास खंड के पूरेमुस्तफा में बंधा निर्माण देखने पहुंचे तो पूछा एमबी कितने की हुई है। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने चुप्पी साध ली। मौजूद बीडीओ ने फाइल उलटना शुरू किया। खड़ंजा निर्माण में पीली ईंट देखकर नाराजगी प्रकट की। संडवा चंद्रिका विकास खंड के कोडऱामादूपुर गांव में महाकाली के मंदिर से शिवजी मंदिर तक इंटरलाकिंग का कार्य देखा। उन्होंने आवास पाने वाले जियालाल वर्मा, हरीराम, श्रीराम, बजरंगी गोविंद से बात करके जानकारी ली। इस मौके पर बीडीओ समा सिंह, एडीओ पंचायत दयाराम यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
गोल्डेन कार्ड नहीं बनाने पर बाघराय, मानधाता रानीगंज अधीक्षक को लगी फटकार
डीएम की समीक्षा बैठक में चिकित्सा सुविधा में सुधार लाने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर बाघराय, मानधाता और रानीगंज के प्रभारी अधीक्षकों को डीएम ने फटकार लगाते हुए अविलंब सुधारने को कहा है। डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक गोल्डेन कार्ड बनाकर लाभार्थियों को लाभ दिया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वालों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को विकास भवन सभागार में डीएम मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा में सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति खराब मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को तृतीय किश्त की धनराशि का भुगतान नहीं होने पर डीएम ने सीएमओ से अविलंब भेजने को कहा। सीएमओ ने बताया कि आधारकार्ड से लिंकअप नहीं होने के कारण अभी भुगतान नहीं किया गया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने वित्तीय वर्ष 2019-20 की जनपदीय कार्ययोजना 58.66 करोड़ का प्रस्तुत किया। डीएम ने कायाकल्प योजना (चौदहवां वित्त आयोग) के अंतर्गत उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए सूची तैयार करने को कहा। डीएम ने 10 से 25 जून तक संचारी रोग नियंत्रण पखवारा मनाने को कहा है। जिसमें संचारी रोग, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम किया जाएगा। बैठक में सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव और सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।
15 जून तक होगी किसानों के गेहूं की खरीद
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के किसानों से 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी यूपी सिंह सिसोदिया ने जनपद के समस्त किसानों से अनुरोध किया है कि अपना गेहूं बिक्री के लिए अविलंब केंद्र पर लाएं। उन्होंने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये प्रति क्विंटल तथा 20 रुपये छनाई, सफाई एवं उतराई अलग से देय है।