{"_id":"5ceec08abdec22073a5fe0cb","slug":"15591507778150-pratapgarh-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर, ठप है 150 गांवों की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर, ठप है 150 गांवों की आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे दिन भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर, ठप है 150 गांवों की आपूर्ति
तेल के अभाव में रुका है कार्य, दो दिन रखा है 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो
गड़वारा। चार दिन बाद भी उपकेंद्र पर आए ट्रांसफार्मर को स्थापित नहीं किया जा सका है। ट्रांसफार्मर आयल के अभाव में कार्य लटका पड़ा है। विभागीय उदासीनता के कारण उपकेंद्र से जुड़े करीब डेढ़ सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। इसे लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रेाश है।
बीते शुक्रवार को उपकेंद्र के मुख्य ट्रांसफार्मर में खराबी आने से तीनों फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। इंजीनियरों ने जांच के बाद नया ट्रांसफार्मर लगाने की सलाह दी। इसके बाद जेई व एसडीओ ने नए ट्रांसफार्मर को लाने की पहल शुरू की। इसमें चार तीन दिन लग गए। सोमवार को नया ट्रांसफार्मर तो आया, लेकिन साथ में ऑयल नहीं लाया गया। इससे मंगलवार को काम नहीं शुरू हो सका। बुधवार को काम शुरू होना था। मगर शाम चार बजे तक उपकेंद्र पर आयल का इंतजार होता रहा। ऑयल की व्यवस्था नहीं हो सकी। इससे मंगलवार को भी आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से गांवों मेें हाहाकार मचा हुआ है। लोगों के घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। घरों में लालटेन व ढिबरी का सहारा लिया जा रहा है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को पेट्रोलपंप व जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए दुकानों पर भटकना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ताओं में गहरी नाराजगी है।
हिंदी भाषा के प्रयोग पर दिया जोर
प्रतापगढ़। भारतीय भाषा अभियान की जिला इकाई कमेटी की बैठक कचहरी में हुई। अध्यक्षता करते हुए संयोजक भास्कर पांडेय ने कहा कि हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया है, मगर इसके बाद भी सरकारी कामकाज में अब तक अंग्रेजी भाषा का व्यापक प्रयोग हो रहा है। देश के सभी नागरिकों को संकल्प लेने की आवश्यकता है कि वह हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि
प्रतापगढ़। भंगवाचुंगी स्थित राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजाद अली, सलमान अली, मो. वकील, मो. शोएब, सुनील कुमार पांडेय, रामू गौड़, रामबहादुर सरोज, अब्दुल खालिक आदि मौजूद रहे।