फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   00 जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 00

00 जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 00

Fri, 24 May 2019 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
00 जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 00
00 जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 00
विज्ञापन

अति उत्साह के चलते डूबी जनसत्ता दल की नैया
प्रधान और बीडीसी सदस्यों के सहारे ही चुनाव में बाजी मारने के लिए प्रयासरत रहे प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कुंडा के विधायक व पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया की नई पार्टी जनसत्ता दल की नैया अति उत्साह में डूब गई। प्रधान व बीडीसी सदस्यों के सहारे लोकसभा चुनाव की नैया पार करने उतरे प्रत्याशियों को आखिरकार हार का सामना करना पड़ा। कौशांबी लोकसभा सीट पर कुंडा-बाबागंज में राजाभैया की मेहनत भी काम नहीं आ सकी।

लोकसभा वर्ष 2009 के चुनाव में शैलेंद्र कुमार को सपा से सांसद बनाने में राजा भैया का श्रेय रहा। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी राजाभैया ने सपा प्रत्याशी शैलेंद्र की भरपूर मदद की। कुंडा विधानसभा से 2014 के चुनाव में 101541 मत दिलाए थे। इस बार कुंडा में शैलेंद्र को 82252 मत ही मिले। भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर को कुंडा से 43880 वोट मिले। सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज ने भी 44903 वोट हासिल किए। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से 69118 मत मिले थे। इस बार शैलेंद्र कुमार को 53845 मत मिले। भाजपा उम्मीदवार विनोद सोनकर ने यहां 50347 वोट हासिल किए, जबकि सपा-बसपा गठबंधन के इंद्रजीत सरोज को 39297 मत मिले। मगर कौशाम्बी की तीन विधानसभाओं ने राजाभैया की मेहनत पर पानी फेर दिया। लोकसभा चुनाव के कुछ माह पहले ही राजाभैया ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया। नई पार्टी होने के बावजूद उन्होंने कौशांबी लोकसभा से शैलेंद्र कुमार और प्रतापगढ़ से अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी को चुनावी मैदान में उतारा। कौशांबी लोकसभा सीट के अलावा प्रतापगढ़ सीट पर अति उत्साह में पार्टी के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। जनसत्ता दल के प्रत्याशियों को जोर आम जनता से मिलने के बजाए प्रधान और बीडीसी सदस्यों पर ही रहा। जिसका खामियाजा मतदान के दौरान उठाना पड़ा। ठेकेदारों ने वादा तो कर लिया, लेकिन खरे नहीं उतरे। कौशांबी में शैलेंद्र को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा तो प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर अक्षय प्रताप सिंह चौथे स्थान पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed