{"_id":"5ce6e7a8bdec220764029294","slug":"155863650611-pratapgarh-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जीत नजर आते ही कइयों ने बदला रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जीत नजर आते ही कइयों ने बदला रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की जीत नजर आते ही कइयों ने बदला रंग
संगमलाल की जीत भांपते ही माला लेकर हुए तैयार
चुनाव प्रचार किसी और का अब खास बनने की होड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सियासी जमीन पर उगे मौका परस्त के पौध परिणाम का रुझान देखते ही गिरगिट की रतह रंग बदलते नजर आए। चुनाव में सपा-बसपा व कांग्रेस का प्रचार करने वाले तमाम लोग भाजपा प्रत्याशी की जीत फाइनल होते ही माला-फूल लेकर पहुंच गए। हालांकि प्रत्याशी संगमलाल के साथ शुरू से क्षेत्र में एड़ी रगड़ रहे उनके समर्थकों को यह बात नागवार गुजरी। मगर वह कुछ बोल पाने में असमर्थ दिखे।
आचार संहिता लागू होने के बाद जिले की ठंडी सियासी जमीन में गर्माहट शुरू हुई। बसपा-सपा, कांग्रेस व भाजपा ने प्रत्याशी मैदान में उतारा और प्रचार शुरू हो गया। प्रत्याशियों ने शहर में अपना चुनावी कार्यालय खोला। उस कार्यालय पर प्रचारक के रूप में तमाम लोग इकट्ठा हुए। प्रत्याशी से सभी ने प्रचार खर्च लिया और लग्जरी गाड़ियों में खूब घूमे। करीब 10 बजे जब रुझान आना शुरू हुआ और भाजपा प्रत्याशी ने भारी बढ़त बनाई तो मौका परस्त विपक्षी दलों के प्रचारकों का चेहरा बदलने लगा। दो बजे तक जब यह पता चला कि संगमलाल गुप्ता जीत रहे हैं तो वे मौकापरस्ती की सीमा लांघते हुए माला-फूल लिए महुली मंडी गेट के बाहर खड़े हो गए। उनका मकसद इतना था ही गेट के बाहर आते ही माला पहना कर अपना चेहरा दिखाया जाए। इससे जीता हुआ प्रत्याशी उन्हें अपना खास समझ लेगा। उनकी सोच पर विजयी प्रत्याशी खरा उतरे या नहीं, पर वह अपनी सोच के मुताबिक चाल चलने में पीछे नहीं रहे। ऐसे मौका परस्तों को पहचानते हुए भी संगमलाल गुप्ता के समर्थक उन्हें कुछ नहीं कह सके।
इनसेट
भोजन-पानी की व्यवस्था रही चौपट
विश्वनाथगंज व पट्टी विधानसभा के कैंप में लगे गणनाकर्मी न सिर्फ खाना बल्कि पानी तक के लिए तरस गए। डीएम ने जिस अधिकारी को व्यवस्था सौंपी थी, उसको लेकर उन कर्मियों में काफी रोष रहा। गणना की निगरानी में लगे प्रत्याशियों के लोगों को पहुंचाए गए पानी से उन्हें प्यास बुझानी पड़ी।
विज्ञापन
मीडिया सेंटर में टीवी पर गड़ी रही सब की नजर
प्रतापगढ़। गैर जनपदों व प्रांतों के चुनावी परिणाम को जानने के लिए मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी व पुलिसकर्मी भी परेशान रहे। सुबह के वक्त तो वह मुस्तैद दिखे, मगर 10 बजे के बाद जिनकी ड्यूटी परिसर में रही वह मीडिया सेंटर जा पहुंचे। वहां लगी कुर्सी पर बैठ वह सामने चल रहे टीवी पर नजर गड़ाए रहे। अपने सीट का जायजा लेने पहुंचे जनसत्ता दल के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी भी मीडिया सेंटर में पहुंचे और टीवी पर नजर गड़ाए रहे।
आए थे लग्जरी वाहन से, लौटे तो हो गए पैदल
हारने के बाद कार्यकर्ताओं की हुई उपेक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करने के लिए भारी संख्या में लोग मतगणना स्थल पर पहुंचे थे। आने के दौरान तो वह प्रत्याशी द्वारा उपलब्ध कराई गई गाड़ियों से आए थे, लेकिन हारने के बाद उन्हें पैदल ही लौटना पड़ा।
मतगणना स्थल पर सुबह का माहौल तो खासा उत्साह भरा था। हर कोई अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर खुशी से लबरेज था। इसके चलते तमाम लोग प्रत्याशियों द्वारा उपलब्ध कराई गई लग्जरी गाड़ियों से मतगणना स्थल पर पहुंचे थे। दोपहर तक तो इनके खाने के साथ नाश्ते की व्यवस्था भी ठीक-ठाक रही, लेकिन दोपहर बाद जब रुझान निर्णायक दौर में पहुंचने लगा तो इन पर से प्रत्याशियों की नजर हट गई। यही नहीं इन्हें दी जाने वाली सुविधाएं भी तत्काल बंद कर दी गईं। माहौल को भांपते हुए कुछ कार्यकर्ता तो निकल गए, लेकिन जो प्रत्याशी के साथ जाने का ख्वाब देख रहे थे उन्हें खासा धक्का लगा। कई प्रत्याशी भी खुद को हारते देख मतगणना स्थल से पहले ही निकल गए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें आवाज भी दी, लेकिन उन्होंने उन्हें अनसुना कर दिया। यही नहीं उनके साथ आईं तमाम गाड़ियों ने भी उनका इंतजार नहीं किया और वह भी उनके साथ चली गईं। ऐसे में कार्यकर्ता पैदल ही चौराहे तक आए और प्रत्याशी को कोसते हुए सवारियों से शहर की तरफ रवाना हुए।
फोटो-
बढ़त के साथ बढ़ती गई ‘संगमलाल’ की मुस्कान
प्रतापगढ़। मतगणना स्थल महुली मंडी में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के चेहरे पर मुस्कान मत प्रतिशत बढ़ने के साथ ही बढ़ती रही। वह निश्चिंतता के भाव से भरे रहे। वहीं परिणाम में पीछे खिसकते अन्य प्रत्याशियों का चेहरा मुरझाता रहा। दो बजे तक वहां से परिणाम में खुद की हार स्वीकार कर कई उम्मीदवार जा चुके थे। मगर जीत के विश्वास से संगमलाल गुप्ता प्रमाण पत्र लेने के पहले घर चले गए। बाद में आकर प्रमाण पत्र लिया।
फोटो-
प्रवेश द्वार पर प्रत्याशियों की भी हुई तलाशी
प्रतापगढ़। गेट पर प्रवेश के समय सभी प्रत्याशियों की गहन तलाशी ली गई। भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता व बसपा प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी, कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह, जनसत्ता दल के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह सुबह आठ बजे के पहले महुली मंडी गेट पर पहुंचे। प्रवेश द्वार पर लगे सुरक्षा कर्मियों ने उनकी गहन तलाशी ली। परीक्षण करने के बाद ही उन्हें गेट के भीतर प्रवेश दिया गया।