फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   भीषण गर्मी में छह घंटे गुल रही बिजली, तड़पे शहरी

भीषण गर्मी में छह घंटे गुल रही बिजली, तड़पे शहरी

Wed, 22 May 2019 07:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में छह घंटे गुल रही बिजली, तड़पे शहरी
भीषण गर्मी में छह घंटे गुल रही बिजली, तड़पे शहरी
विज्ञापन

मेन सप्लाई में आई खराबी, सुबह व दोपहर की गई तीन-तीन घंटे की कटौती
लोड दुरुस्त करने में विद्युत कर्मियों ने दिनभर बहाया पसीना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बुधवार को मेन सप्लाई में आई खराबी के चलते शहर में छह घंटे तक बिजली गुल रही। सुबह और दोपहर में की गई तीन-तीन घंटे की कटौती से शहरी परेशान हो उठे। पानी की भी समस्या खड़ी हो गई। मेन सप्लाई की खराबी ठीक होने पर बिजली विभाग के कर्मचारी लोड दुरुस्त करने में जुट गए। इससे दिनभर बिजली आंख मिचौली का खेल करती रही।

बुधवार का दिन शहरियों को अखर गया। भोर में भुपियामऊ की मेन सप्लाई में खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही। खराबी दूर होने पर आपूर्ति बहाल हुई तो पानी सप्लाई का समय निकल चुका था। बाबागंज व दहिलामऊ उपकेंद्र से जुड़े मुहल्लों के लोग पानी के लिए हैंडपंपों का चक्कर काटते रहे। पानी के लिए नलों पर लोग पसीना बहाते नजर आए। इधर, दोपहर में फिर से मेन सप्लाई में खामी आ गई और आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर में प्रचंड गर्मी से लोग घरों मेें बिलबिला उठे। करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत कर विद्युत कर्मियों ने आपूर्ति बहाल की। 12 बजे से गुल बिजली करीब तीन बजे आई, मगर इसके बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। लोड का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बैठाने में दिनभर विद्युत कर्मी जुटे रहे। इस बीच बिजली की आवाजाही लगी रही। इससे लोगों को न घर में सुकून था और न ही बाहर। शहर के पंजाबी मार्केट, दहिलामऊ, बाबागंज, स्टेशन रोड, भगवाचंगी, विवेक नगर, सदर बाजार, आजाद नगर, अचलपुर सहित मुहल्लों में लोग बिजली-पानी को लेकर मशक्कत करते रहे। बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed