फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   26 मई से व्यापारी आन्दोलन का होगा आगाज

26 मई से व्यापारी आन्दोलन का होगा आगाज

Wed, 22 May 2019 07:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
26 मई से व्यापारी आन्दोलन का होगा आगाज
26 मई से आंदोलन करेंगे व्यापारी
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की अगुवाई में होगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के व्यापारियों की हत्या और रंगदारी की घटना पर रोक लगाने के लिए व्यापारियों ने 26 मई से आंदोलन करने का फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में होने वाले आंदोलन का आगाज 26 मई को हादीहाल में होने वाले कार्यक्रम से होगा।
जिले के व्यापारियों की हत्या और रंगदारी वसूलने की लगातार बढ़ती घटनाओं से चिंतित उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने आंदोलन का फैसला लिया है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी ने बताया कि जिले में हो रही घटनाओं की जानकारी देने पर गंभीर हुए प्रदेश अध्यक्ष 26 मई को हादीहाल से व्यापारी सुरक्षा आंदोलन का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि आंदोलन की प्रमुख मांगे पीड़ित परिवारों को 50 लाख रुपये आर्थिक मद्द और सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस सहित पांच मांगे शामिल हैं। मीडिया प्रभारी सतीश चंद्र सोनी ने बताया कि यह आंदोलन शहर से गांव तक व्यापक स्तर पर प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


पोस्टल बैलेट के प्रभारी बने डीडीओ
सीडीओ के मां का निधन होने पर हुआ परिवर्तन
बसपा प्रत्याशी की शिकायत निकली निराधार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह की मां का निधन होने से और अचानक अवकाश पर जाने से पोस्टल बैलेट टेबल का प्रभारी डीडीओ सुदामा प्रसाद को बनाया गया है। इधर गठबंधन प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी की शिकायत निराधार निकलने पर एसडीएम सदर,लालंगज, तहसीलदार सदर मतगणना स्थल पर रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। गुरुवार को होने वाली मतगणना के ठीक एक दिन पहले सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह की माता का निधन होने और उनके अवकाश पर जाने से पोस्टल बैलेट गणना के प्रभारी बनाए गए सीडीओ के स्थान पर डीडीओ सुदामा प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इधर बसपा प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी की शिकायत निराधार निकलने पर एसडीएम सदर और लालगंज, तहसीलदार सदर मतगणना स्थल पर तैनात रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। डीएम कैंप कार्यालय के मीडिया सेल के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि बसपा प्रत्याशी के आरोपों की सीआरओ से जांच कराई गई, जो पूरी तरह निराधार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed