फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   और बढ़ी तपिश, 41 के पार पहुंचा पारा

और बढ़ी तपिश, 41 के पार पहुंचा पारा

Mon, 20 May 2019 09:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
और बढ़ी तपिश, 41 के पार पहुंचा पारा
और बढ़ी तपिश, 41 के पार पहुंचा पारा
विज्ञापन

लू के थपेड़ों से चेहरा छिपाते रहे राहगीर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सोमवार को तपिश एक बार फिर बढ़ गई। दोपहर में चलने वाली लू से राहगीर चेहरा छिपाते रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 से बढ़कर 41.2 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि गर्मी अभी और बढ़ेगी। इसलिए राहगीरों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
सोमवार को भीषण गर्मी ने एक बार फिर शहर को अपने गिरफ्त में ले लिया। दस बजे से तल्ख धूप होने से बाहर निकलना मुुश्किल हो गया। दोपहर में चलने वाली लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। आलम यह था कि 11 बजे के बाद बाहर निकलने वालों को चेहरा ढकने के बाद भी आराम नहीं मिल पा रहा था। दोपहर में लू चलने और तापमान बढने से शहर और गांवों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाइक, स्कूटी के साथ ही साइकिल से चलने वाले लोग चेहरा ढककर निकले। रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम तापमान 25.2 पर रहा, सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़ोतरी के साथ 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 24.2 पर आ गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि अभी गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


वकीलों ने किया आर-पार की लड़ाई का एलान
सदर तहसील में कर्मचारियों और वकीलों में मारपीट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अधिवक्ताओं और तहसील कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में वकीलों ने एसडीएम सदर को अपना निशाना बनाते हुए अधिवक्ताओं ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम सदर ने कोतवाली में अपनी मौजूदगी में तहरीर लिखवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लीलाधर दुबे ने अधिवक्ताओं पर हुए हमले की भर्त्सना करते हुए एसडीएम स्टेनो वशिष्ठ सिंह और नायब नाजिर शक्तेंद्र सिंह का असलहा लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। अधिवक्ताओं से मारपीट करने वाले तीनों कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग करते हुए वर्षों से तैनात कर्मचारियों का तबादला करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सदर तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है, इसलिए गहन जांच कराने के बाद कार्रवाई करना आवश्यक हो गया है। इधर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर चेताया है कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर महामंत्री शेष बहादुर सिंह, बृजेंद्र उपाध्याय, विद्या सागर शुक्ल, अवनीश पांडेय, मनीष कुमार सिंह, महेंद्र मिश्र, अनिल कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed