फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कैमरे में नहीं नजर आया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

कैमरे में नहीं नजर आया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Fri, 12 Apr 2019 08:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
कैमरे में नहीं नजर आया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
कैमरे में नहीं नजर आया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

कुंडा। तेंदुए को पकड़ना तो दूर वन विभाग अभी तक उसकी एक झलक पाने में नाकाम रहा है। वैसे भी ग्रामीणों की उम्मीद वन विभाग से टूट गई है। लगातार ग्रामीणों को ट्रेनिंग देने का प्रयास कर रही वन विभाग की टीम को तेंदुए को देख पाने में भी सफलता नहीं मिली है। उधर, ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुंडा के शहावपुर में तीन दिन से तेंदुए को पकडने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक उसकी एक झलक नहीं मिल पाई है। कानपुर, लखनऊ की टीम ने गांव में दो दिन कैमरे लगाकर चेक किया, लेकिन उन्हें कैमरे में तेंदुआ नहीं दिखा। ऐसा लग रहा है कि तेंदुआ दूसरे गांव में जा चुका है, लेकिन वन विभाग अभी उसके पैरों के निशान के आधार पर शहावपुर में ही कैमरे लटका रहा है। फिलहाल शुक्रवार को भी गांव में तेंदुए के लिए कैमरे लगाए गए।

फोटो-
रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक
कुंडा (ब्यूरो)। कोतवाली में मतदान को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। एसडीएम कुंडा ने सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है। ऐसे में सभी को इसमें उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। इसके बाद कोतवाली से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली भगवन तिराहा, पोस्ट आफिस तिराहा होते हुए दीवानी, ब्लाक, अस्पताल तिराहा से मेन चौराहे होकर पूरे कुंडा में भ्रमण किया। इसमें विद्यालय के बच्चे, नगर पंचायत कर्मी सहित भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी भी शामिल रहे। उधर एसडीएम व तहसीलदार ने बिहार ब्लाक में मतदाता जागरूकता पर बैठक की। इसमें बीएलओ को उनके कर्तव्य बताए गए। कहा गया कि सभी बीएलओ निष्पक्ष मतदान कराने के लिए तैयार रहें। अगर कोई दिक्कत हो तो सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्टेट व एसडीयम से बात करें। बीडीओ बाबू राम ने लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए सभी मौजूद लोगों से अपील की। इसके साथ ही सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की बात कही। इस मौके पर राजकुमार मिश्र, ओमप्रकाश, रघुनाथ प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आमने-सामने हुई जोरदार नारेबाजी, गरमाया चुनावी माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के कुंडा और बाबागंज विधानसभा में चुनाव प्रचार ने अब जोर पकड़ लिया है। दो प्रत्याशियों के आमने-सामने होने पर समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडा के तिवारीपुर में एक पार्टी के कार्यकर्ता और प्रत्याशी प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान दूसरी पार्टी के कायकर्ता भी वहां पहुंच गए और नारेबाजी करनी शुरू कर दी। दोनों तरफ से नारेबाजी हुई। बाद में एक पक्ष के लोगों ने पीछे हट जाना ही बेहतर समझा। अभी कुछ दिन पहले भी नारेबाजी करने को लेकर दो पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed