फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1.5 Years Later Psychopathic Woman Meets Family

Pratapgarh News: डेढ़ साल बाद मनोरोगी महिला परिवार से मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
1.5 Years Later Psychopathic Woman Meets Family
डेढ़ साल से दर-दर की ठोकरें खाती भटक रही मनोरोगी महिला ग्राम प्रधान के प्रयास से अपने परिजनों को मिल सकी। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ घेर लिया था। महिला गोंडा जिले से डेढ़ साल पहले लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव के समीप निर्जन स्थान पर बृहस्पतिवार की रात आठ बजे एक महिला संदिग्ध दशा में घूमते देख लोगों ने बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। शोर सुन जुटे ग्रामीणों ने महिला को घेर लिया। इसकी सूचना पर ग्राम प्रधान शांति देवी, प्रतिनिधि अरुणेश सिंह, राकेश सिंह व हरकेश बहादुर सिंह के साथ मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के चंगुल में फंसी महिला ने बातचीत के दौरान प्रधान को अपना नाम नीता अवस्थी निवासी गोंडा बताया। प्रधान के परिजनों ने डायल एक सौ बारह का बुलाया, लेकिन रात में महिला को साथ ले जाने से पुलिस कर्मियों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद एंबुलेंस वाहन को बुलाया गया, लेकिन बिना किसी वारिस के महिला को ले जाने से उन्होंने भी इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख प्रधान शांति देवी उनको अपने साथ घर ले गईं। घर में नाश्ता पानी व भोजन कराने के बाद प्रधान ने महिला से काफी पूछताछ किया तो उसने परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर दिया। प्रधान व उनके परिजनों ने महिला की फोटो भेजकर जानकारी किया तो वह नंबर उसके चाचा केशवराम निवासी मछउआ, कटरा, जिला गोंडा का निकला।

उन्होंने बताया कि महिला मानसिक रोगी है और डेढ़ साल पहले अचानक घर से लापता हो गई। इस मामले में गोंडा में गुमशुदगी का केस भी दर्ज कराया गया है। भोर तीन बजे महिला के चाचा केशवराम व भतीजे हर्षित व अनुराग निजी वाहन से जगन्नाथपुर प्रधान के घर पहुंचे तो उनकी आंखें छलक उठी। यहां पुलिस की मौजूदगी में परिवार के लोग महिला का अपनी सुपुर्दगी में लेकर गोंडा रवाना हो गए। परिजनों ने प्रधान व उनके परिवार के लोगों के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed