फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   145 arrived in Tehsil Day, only five resolved

तहसील दिवस में आईं 145, सिर्फ पांच का निराकरण

Wed, 20 Nov 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
145 arrived in Tehsil Day, only five resolved
पट्टी में आयोजित समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते जिलाधिकारी। - फोटो : PRATAPGARH
तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर कुल 145 शिकायतें प्रस्तुत हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर निराकरण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की उपस्थित में शुरू हुए तहसील दिवस में बींद व भैदपुर गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव के राशन डीलरों के विरुद्ध अनियमितता की शिकायतें उठाईं। जिलाधिकारी ने जांच पूर्ति विभाग को सौंपकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पूर्व में शिकायतों के निस्तारण न करने पर ईओ नगर पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई। तहसील दिवस में ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से संबधित थीं।
विज्ञापन

बेलसंडी गांव निवासी विधवा गिरजा देवी ने जमीन विवाद को लेकर दबंग पड़ोसियों द्वारा धमकाने तथा शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न किए जाने की शिकायत उठाई। एसपी ने इस प्रकरण में सीओ पट्टी को जांच के निर्देश दिए। जबकि भांटी गांव निवासी सत्य नारायण ने पट्टे की जमीन पर कब्जा न मिलने की शिकायत की। भीखमपुर निवासी इतवारी ने अपने पुश्तैनी मकान के गिरने पर पड़ोसियों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील दिवस में राजस्व की 68, पुलिस की 25, विकास विभाग की 18 शिक्षा विभाग की तीन तथा अन्य विभागों की 29 शिकायतें प्रस्तुत हुईं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव, एसडीएम डीपी सिंह, सीओ नवनीत कुमार नायक, समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed