{"_id":"5cdc5307bdec22077d5be7cf","slug":"141557943047-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के धुएं से फूल रही सांस, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के धुएं से फूल रही सांस, राहगीर परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
कूड़े के धुएं से फूल रही सांस, राहगीर परेशान
प्रतापगढ़। शहर के प्रमुख चौराहों पर जल रहे कूड़े के ढेर लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। वहीं राहगीरों को भी जलते कूड़े ने परेशान कर रखा है। दरअसल, नगरपालिकाकर्मी मोहल्लों से कूड़ा इकट्ठा कर चिलबिला, महुली और ट्रेजरी चौराहे सहित अन्य खाली स्थानों पर डंप कर देते हैं। उसके बाद कूड़ा समाप्त करने के लिए उन स्थानों पर आग लगा देते हैं। कूड़े में पालिथीन, रबर टायर सहित अन्य सामान घंटों जलते रहते हैं। कूड़े से उठने वाला धुआं गर्मी के मौसम में लोगों के लिए जानलेवा बन गया है। टायर, पालिथीन के धुआं से लोगों की सांस फूल रही है। कई घरों में मरीज होने के कारण उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में ईओ मुदित सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। कूड़ा जलाने पर रोक लगाई जाएगी।