फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   15 केंद्रों पर राज्य विवि की परीक्षा आज से

15 केंद्रों पर राज्य विवि की परीक्षा आज से

Tue, 14 May 2019 07:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
15 केंद्रों पर राज्य विवि की परीक्षा आज से
15 केंद्रों पर राज्य विवि की परीक्षा आज से
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
प्रतापगढ़। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने आठ नोडल केंद्र बनाए हैं। परीक्षा में 78 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज की बीएड, बीपीएड, बीएससी एजी व परास्नातक छात्र-छात्राओं की परीक्षा 15 मई से शुरू हो रही हैं, जो छह जून तक चलेंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11 जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से पांच तक होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता यादव ने बताया कि परीक्षार्थियों से आपत्ति प्राप्त होने के बाद परीक्षा समय सारिणी में संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि संशोधित समयसारिणी के अनुसार निर्धारित दिन और समय पर परीक्षा में शामिल हों। दरअसल, एक माह पहले संपन्न हुई स्नातक की परीक्षा में संशोधित समय सारिणी न देखने के कारण राजनीति शास्त्र के अधिकांश छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूट गई थी। वह पुरानी समय सारिणी के आधार पर एमडीपीजी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed