फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों से बच्चों ने बिखेरा जलवा

वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों से बच्चों ने बिखेरा जलवा

Thu, 07 Feb 2019 07:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों से बच्चों ने बिखेरा जलवा
फोटो- 41.42
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों से बच्चों ने बिखेरा जलवा
अव्वल आने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को चमत्कृत कर दिया। बच्चों के गीत, नृत्य पर दर्शक झूमते रहे। इसके साथ ही विद्यालय में अव्वल आने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट, ट्राफी और मेडल प्रदान किए गए।
क्षेत्र के चौसा गांव में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सिपाही लाल मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद बच्चों ने सरस्व्ती वंदना, स्वागत गीत, प्रहसन, गीत, नृत्य, ग्रैंड फिनाले सहित कई तरह के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके बाद विद्यालय में अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वर्ष का बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड कक्षा 12 के शारिक इरशाद, कक्षा आठ के आकाश पटेल, छात्राओं के ग्रुप में कक्षा 12 की रोशनी मिश्र एवं कक्षा सात की ऐरिन यादव को मिला। बेस्ट हाउस का एवार्ड शिवाजी हाउस और बेस्ट हाउस चौसा का अवार्ड शिवाजी हाउस को मिला। बेस्ट ओवरआल परफार्मर का अवार्ड शिव ब्रह्मा नारायण, आलोक मिश्रा, फरिया दीबा, सक्षम मिश्रा, पार्थ पांडेय, प्रिया यादव, आदित्य चौरसिया, अनिकेत प्रताप सिंह, साक्षी जायसवाल, मो.जैद को मिला। बेस्ट न्यूकमर अवार्ड दीप्ती विश्वकर्मा, उक्तामीम, को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.बृजेश व संचालन चंद्र प्रकाश यादव ने किया। प्रबंधक मो.एजाज अहमद ने अतिथियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अजय साहू और उपप्रधानाचार्य हेमंत मिश्रा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में संरक्षक सफात खान, शोएब खान, मोनू, शहबाज, धर्मेंद्र त्रिपाठी, सैफ, राहुल जायसवाल, शुभम केसरवानी, अनुज तिवारी, कमलेश श्रीवास्तव, रवि मौर्या, अभय यादव, रितुराज, पूर्णिमा पांडेय, ऊषा शुक्ला, प्रिया, बबिता मौर्य, अराधना सिंह, सोनी जायसवाल, एकता श्रीवास्तव, निर्जेश्वरी यादव, प्रज्ञा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


निर्माण मजदूर यूनियन का प्रदर्शन 14 को
कुंडा (ब्यूरो)। निर्माण मजदूर यूनियन श्रम प्रवर्तन कार्यालय कुंडा व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में श्रमिकों के पंजीयन एवं पंजीकृत श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने में शोषण और भ्रष्टाचार का लेकर 14 फरवरी को तहसील में प्रदर्शन करेगी। यूनियन के लोगों ने 28 जनवरी को उपश्रम आयुक्त को नौ सूत्रीय ज्ञापन दिया था। इस पर कार्रवाई न होने से यूनियन के लोग प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी मंत्री राघवेंद्र कुमार मिश्र ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 43.44
पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कुंडा में भी नहीं हुआ काम
कुंडा। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर जहां शिक्षकों ने दूसरे दिन कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया वहीं तहसील में भी कर्मचारी धरने पर रहे। कर्मचारियों का कहना है कि छह दिन बीतने के बाद भी पुरानी पेंशन नहीं लागू की गई तो प्रांतीय आवाहन पर कर्मचारी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
कस्बा स्थित बीआरसी केंद्र पर कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार और प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एबीआरसी जयराम यादव व ब्लॉक महामंत्री राघवेंद्र पांडेय ने संचालन किया। इस दौरान सुनील सिंह, तकरीर अहमद खान, एबीआरसी धीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, ब्लाक के पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश यादव, रवि त्रिपाठी, प्रफुल मिश्रा, कृष्ण प्रकाश त्रिपाठी, शैलेंद्र मौर्या, अनुपम शुक्ला, सुनील विश्वकर्मा, राम लखन, अजय कुमार शुक्ल, शिवचरित्र पांडेय, रमेश कुमार त्रिपाठी, संतोष निर्मल, सतीश मौर्य, भागवत प्रसाद, सुनीता देवी, नेहा सरोज, रागिनी गुप्ता, सुमन गुप्ता, अनंता यादव, मालती यादव आदि मौजूद रहीं। उधर तहसील में भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों का कहना था कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए 12 फरवरी तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान धीरा यादव, जावेद अहमद, मो.कामिल, तनवरी आलम, सत्येंद्र कुमार सिंह, रमेश शुक्ल, रामविशाल, दिनेश, बद्री प्रसाद यादव, राजेंद्र यादव, राम निहोर, अरुण तिवारी आदि मौजूद रहे।

युवक ने वृद्ध महिला से की छेड़खानी
ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग गांव निवासी एक वृद्ध महिला बुधवार शाम को अपने घर मे सो रही थी। तभी गांव एक युवक पहुंचा और उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर वह भाग निकला। सुबह गांव के लोग उससे घटना के बारे में पूछने लगे तो वह उग्र हो गया और पथराव करने लगा। इस पर ग्रामीणों ने आरोपी राजेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र लालजी को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। इधर घटना की शिकायत महिला ने थाने में की।

फोटो- 39
अलाव की आग से छप्पर जला
बाघराय/बाबागंज (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के खरगीपुर गांव में बुधवार रात रामकृपाल के छप्पर में आग लग गई। इससे रामकृपाल पुत्र जेठू व पड़ोसी हरिश्चंद्र पुत्र शंकरलाल के छप्परनुमा घर जल गए। घर में रखे सारे सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। मौके पर पहुंचे प्रधान रामअछैवर यादव ने सहायता प्रदान की। उधर, संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरैली मकदूमपुर के एक मनोरोगी ने बाबागंज बाजार के बगल आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी। फायरकर्मियों के मौके पर पहुंचने पर हकीकत का पता चला।


दवा लेने गए अधेड़ की अस्पताल में मौत
कुंडा (ब्यूरो)। हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी देवतादीन सरोज (56) पुत्र स्व. ननका सरोज 4 साल से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में चल रहा था। बुधवार की सुबह वह अकेले प्रयागराज दवा लेने गए थे। वहां उनकी मौत हो गई। पास रहे आधारकार्ड व मोबाइल फोन से इसकी सूचना चिकित्सकों ने परिजनों को दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed