{"_id":"5c101c6abdec22415a7fa8f6","slug":"141544559722-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से गायब दस चिकित्सकों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय से गायब दस चिकित्सकों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
लंबे समय से गायब दस चिकित्सकों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई
सीएमओ ने शासन को भेजा पत्र, बगैर अवकाश के गायब हैं चिकित्सक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। स्वास्थ्य विभाग के दस डाक्टर बिना अवकाश के लंबे समय से गायब हैं। सीएमओ की जांच में इसका खुलासा हुआ। सीएमओ ने इन चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है।
जिला महिला अस्पताल जहां चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है, वहीं डॉक्टर मीनाक्षी पांडेय पांच माह से बगैर किसी सूचना के अस्पताल नहीं आ रही है। सीएमएम ने कई बार उन्हें कारण बताओ नोटिस भी भेजा, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। डाक्टर मीनाक्षी पांडेय का कहना है कि बीमारी के चलते मैंने छुट्टी ली थी। छुट्टी का समय पूरा हो गया है। मैं अभी स्वस्थ नहीं हूं। ऐसे में मरीजों का इलाज कर पाना मुश्किल है। सीएमएस को जवाब भेजा जा चुका है।
उधर, सीएचसी कोहड़ौर में तैनात डॉक्टर जितेंद्र प्रताप 15 माह से तो महेशगंज सीएचसी में तैनात डॉक्टर शिखा सिंह सचान 20 माह से बगैर किसी सूचना के अस्पताल नहीं आ रही हैं। अमरगढ़ पीएचसी पर तैनात डॉक्टर किरन कुमारी 21 माह से, बेलखरनाथ सीएचसी पर तैनात डॉक्टर मोहम्मद आरिफ नौ माह से, लीलापुर पीएचसी पर तैनात डॉक्टर शौकत अली 18 माह से, सांगीपुर सीएचसी पर तैनात डॉक्टर स्नेहा चौधरी नौ माह से, संग्रामगढ़ सीएचसी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप वर्मा 19 माह से, लक्ष्मणपुर पीएचसी पर तैनात डॉक्टर शरद गुप्ता और कुंडा सीएचसी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप तिवारी दस-दस माह से बगैर किसी सूचना के गायब चल रहे हैं। सीएमओ की जांच में इसका खुलासा हुआ। सीएमओ ने इन चिकित्सकों के घर कारण बताओ नोटिस भेजा, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
वर्जन-----------
औचक निरीक्षण में उपस्थिति पंजीका की जांच करने के बाद इन चिकित्सकों के लंबे समय से अस्पताल न आने के बारे में जानकारी हुई। इनके घर पर कारण बताओ नोटिस भेजा गया, लेकिन जवाब नहीं आया। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ।