{"_id":"5b81a1aa42c79246627ab872","slug":"141535222186-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में मना रक्षाबंधन का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में मना रक्षाबंधन का पर्व
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर स्कूलों में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। अधिकांश स्कूलों में बालिकाओं ने अपने हाथ से राखी बनाई और छात्रों की कलाई पर सजाने के साथ ही मुंह मीठा किया। शहर और गांव के स्कूलों में अवकाश होने के पहले रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
शहर के अष्टभुजानगर स्थित प्रभात एकेडमी में नन्हीं छात्राओं ने छात्रों की कलाई में राखी बांधने के साथ ही मुंह भी मीठा किया। छात्रों ने भी छात्राओं को उपहार भेंट किया। रक्षाबंधन का पर्व मनाने की जानकारी बच्चों को पहले से दी गई थी, इसलिए वह पूरी तैयारी करके आए हुए थे। जेलरोड स्थित शांति निकेतन स्कूल में नन्हीं बालिकाओं ने शिक्षिका प्रतिमा श्रीवास्तव की मद्द से पंखुड़ी, आयुष, अथर्व, अर्मित, आराध्या ने राखी बनाई और छात्रों की कलाई पर बांधी। बच्चों ने भी छात्राओं को उपहार स्वरूप चाकलेट भेंट किया।
स्कूल के निदेशक अनुराग उपाध्याय ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए पुरस्कृत किया। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया। छोटी बच्चियों ने सहपाठियों के माथे पर चंदन लगाया और राखी बांधी। महिमा, स्वरनिमा, अवंतिका, अग्रिमा, अन्या, पलक, भावना ने छात्रों की कलाई में राखी बांधी। प्रतापगढ़ अवध पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम, श्रेया पांडेय दूसरे और नंदिनी, आदिती और तनवी तीसरे स्थान पर रही। प्रिंसिपल नेहा ओझा ने बालिकाओं को पुरस्कृत किया। हैप्पी टाइम प्लेवे स्कूल में हिंदू, मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने मिलकर राखी का पर्व मनाया।
विज्ञापन
शिविरा, मानवी, रिमिशा, सर्विका, आराध्या, तरनप्रीत ने छात्रों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। छात्रों ने बालिकाओं को उपहार भेंट किया। प्रबंधक शैलेंद्र मिश्र ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। चिलबिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल भर की बहनों ने भाइयों के हाथ में रक्षासूत्र बांधा, जबकि भाइयों ने बालिकाओं को उपहार भेंट किया।