फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ई रिक्शा पर कसा शिकंजा, 99 पहुंचे पुलिस लाइन 17-43-26

ई रिक्शा पर कसा शिकंजा, 99 पहुंचे पुलिस लाइन 17-43-26

Tue, 24 Oct 2017 06:26 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
ई रिक्शा पर कसा शिकंजा, 99 पहुंचे पुलिस लाइन 17-43-26
प्रतापगढ़। शहर में मंगलवार को ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया गया। करीब 99 ई-रिक्शा को पुलिस लाइन भेजा। इसमें से करीब 36 को सीज कर दिया गया। लगभग 63 का चालान किया गया। केवल एक ई-रिक्शा का अब तक पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा के खिलाफ मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह और सीओ सिटी राम आशीष यादव ने अभियान चलाया। शहर में सवारियां ढो रहे ई-रिक्शा को पुलिस लाइन लाया गया। जहां चालक व मालिक हंगामा करने लगे। हंगामे को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने सभी को खदेड़कर पुलिस लाइन से बाहर किया। दोपहर तक 99 ई-रिक्शा पुलिस लाइन पहुंच गए थे। इसमें से 36 ई-रिक्शा कोई पेपर नहीं दिखा सके। इससे इन्हें सीज कर दिया गया। जिन लोगों ने अधूरा पेपर दिखाया। उन लोगों का चालान करने की कार्रवाई शुरू हो गई। प्रशासन की कार्रवाई के बाद शहर में ई-रिक्शा संचालकों में हड़कंप मच गया। लोग अपना रिक्शे सुरक्षित करने के लिए भागने लगे। कुछ देर में ही शहर से ई-रिक्शा गायब हो गए। सीओ सिटी ने बताया कि बिना पंजीकरण के लिए ई-रिक्शा चलाए जा रहे थे। इसके चलते शहर में समस्या पैदा हो रही थी। नाबालिग भी रिक्शा चला रहे थे। इससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रहीं थीं। बताया जाता है कि शहर में बेखौफ सवारियां ढोने वाले ई-रिक्शा मालिकों ने पंजीकरण नहीं कराया। केवल एक ई-रिक्शा का अब तक पंजीकरण हुआ है। जबकि शहर में इनकी संख्या एक हजार से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा से लोकल सफर करने वाली सवारियों को मंगलवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग ई-रिक्शा का इंतजार करते रह गए, लेकिन नहीं मिला। टेंपो भी सड़कों से गायब हो गए। मंगलवार को हासिए पर पहुंच चुके रिक्शा वालों का दिन फिर लौट आया। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने बताया कि शासन ने कई साल पहले ई-रिक्शा के पंजीकरण के लिए विभाग को निर्देश दिए थे, लेकिन जिले में यह लागू क्यों नहीं हुआ। यह उन्हें नहीं मालूम। जिन लोगों ने ई-रिक्शा खरीदा है। वे एआरटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराएं। बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा नहीं चलने पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed