फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   14 ancient temples of Raniganj will be rejuvenated

रानीगंज तहसील क्षेत्र के 14 प्राचीन मंदिरों का होगा कायाकल्प

Sun, 14 Nov 2021 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
14 ancient temples of Raniganj will be rejuvenated
temple ( symbolic)
ररानीगंज तहसील क्षेत्र के बदहाल पड़े प्राचीन मंदिरों की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। इन मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पहले चरण में 14 प्राचीन मंदिरों का कायाकल्प होगा। विधायक धीरज ओझा की ओर से क्षेत्रीय पर्यटन विभाग को भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

रानीगंज तहसील क्षेत्र में पौराणिक मां वाराही देवी धाम के अलावा कई अन्य प्राचीन मंदिर हैं। इनमें जामताली स्थित कामेश्वर धाम मंदिर, चलाकपुर के खीरीवीर मंदिर, भागीपुर के हनुमान मंदिर, सिपाह महेरी के काली माता का चौरा, सिगाहीं गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, मानधाता के छितपालगढ़ स्थित आदिशक्ति दुुर्गा मंदिर, शिवगढ़ ब्लॉक के पूरे बिच्छूर के हनुमान मंदिर, रामगढ़ के शिव मंदिर, हुसैनपुर के जय मां कालीमंदिर, गौरा ब्लॉक के महमूदपुर पाली स्थित सिद्ध नाथ मंदिर, नौडेरा स्थित नौडेरा दाई मंदिर, सुंवसा के कोठारी भवानी मंदिर व चंघईपुर स्थित चंद्रेश्वरनाथ धाम अति प्राचीन हैं।
विज्ञापन

इन प्राचीन मंदिरों का पौराणिक महत्व है। लंबे समय से देखरेख न होने से मंदिर बदहाल हो चुके हैं। इमारतें जर्जर और प्लास्टर उखड़ चुके हैं। मंदिर परिसर में भी सुविधाओं की दरकार है। क्षेत्रीय लोगों ने मंदिरों के सौंदर्यीकरण को लेकर विधायक धीरज ओझा से मांग की थी। विधायक धीरज ओझा ने पहले चरण में क्षेत्र के 14 प्राचीन मंदिरों की सूची तैयार कर कायाकल्प कराने के लिए प्रस्ताव क्षेत्रीय पर्यटन विभाग को भेजा था। जिस पर पर्यटन विभाग ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों के कायाकल्प के लिए पौने दो करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। विधायक धीरज ओझा ने बताया कि रानीगंज तहसील क्षेत्र का पौराणिक महात्म्य है। मां वाराही देवी धाम के अलावा भी कई प्राचीन मंदिर हैं। जिनके कायाकल्प को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। अब प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही क्षेत्र की प्राचीन मंदिरों का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed