फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चौराहे पर धंसी सडक़, लगा भीषण जाम

चौराहे पर धंसी सडक़, लगा भीषण जाम

Thu, 28 Feb 2019 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
चौराहे पर धंसी सडक़, लगा भीषण जाम
फोटो 000
विज्ञापन

चौराहे पर धंसी सडक़, लगा भीषण जाम
तीन घंटे तक चौराहे पर लगी रही वाहनों की कतार, रेंगते रहे वाहन
ट्रैफिक पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद बहाल हुई यातायात व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के मीराभवन चौराहे पर गुरुवार को अचानक सडक़ धंस गई। जिससे सडक़ के दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक मार्ग पर वाहन रेंगते रहे। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने मशक्कत कर यातायात बहाल कराया।
शहर के मीराभवन चौराहे से होकर गुजरने वाली सडक़ पुराने नाले पर बनी हुई है। कभी पुराने नाले से शहर का पानी निकलता था। नाला बदहाल हो चुका है। गुरुवार दोपहर नाला अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। इससे सडक़ धंस गई। सडक़ पर बड़ा सा गड्ढा होने के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते चौराहे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। कार, ई-रिक्शा, आटो के बीच स्कूली वाहन भी जाम में फंस रहे। वाहन रेंगते रहे। करीब एक घंटे बाद चौराहे पर लगे भीषण जाम को ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान में लिया। इसके बाद यातायात बहाल कराने के लिए पुलिस ने जोर-आजमाइश शुरू की। करीब तीन घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

फोटो 0000
मोदी सरकार ने गढ़े विकास के नए कीर्तिमान : वरुण
दिलीपपुर बूथ पर भारत के मन की बात कार्यक्रम में बोले भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मोदी सरकार में समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है। सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं से गरीब, मजलूम,किसान सहित समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में जीवन खुशहाली आई है। साढ़े चार साल में मोदी सरकार ने देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह बातें गुरुवार को रानीगंज विधानसभा के दिलीपपुर बूथ पर भारत के मन की बात कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ओडीएफ की जितनी सराहना की जाए कम है। इससे देश में परिवर्तन साफ दिख रहा है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एवं नीतियों के स्तर पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा परिवर्तनकारी निर्णय लिया है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए 2019 की बागडोर पुन: उनके हाथ में सौंपी जाए। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने की। कार्यक्रम में उपस्थित आमजन के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में एवं पार्टी के आगामी संकल्प पत्र को बनाने के संबंध में सुझाव मांगा गया। सुझाव देने के लिए सभी को भारत के मन की बात का सुझाव पत्र वितरित किया गया। इस दौरान दौरान राजेंद्र मिश्रा, राजू यादव, विनय महाराज, प्रदीप सिंह, मदन पाल, अमृतलाल जायसवाल, संतोष तिवारी, सुनील दुबे, नितेश श्रीवास्तव, विपिन दुबे, महेश शुक्ला, मोनू मिश्रा, अखिलेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed