फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   डीएम की पहल के बाद भी विभाग को नहीं मिली शिक्षकों की सेवा पुस्तिका

डीएम की पहल के बाद भी विभाग को नहीं मिली शिक्षकों की सेवा पुस्तिका

Sat, 13 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
डीएम की पहल के बाद भी विभाग को नहीं मिली शिक्षकों की सेवा पुस्तिका
शिक्षक नेता दबाकर बैठे हैं अध्यापकों की सेवा पुस्तिका
विज्ञापन

डीएम की पहल के बाद भी विभाग को नहीं मिले दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक नेता इतने हावी हैं कि डीएम के आदेश के बाद भी अध्यापकों की सेवा पुस्तिका विभाग में जमा करने के बजाय दबाकर बैठे हुए हैं। विभागीय अधिकारी भी सेवा पुस्तिका जमा कराने के बजाय शिक्षक नेताओं के दबाव में नहीं बोल पा रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में तैनात अध्यापकों की सेवा पुस्तिका शिक्षक नेताओं ने दबाकर रख ली है। वास्तव में शिक्षकों की सेवा पुस्तिका खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में होनी चाहिए। मगर अध्यापकों के वार्षिक वेतन वृद्धि, एरियर भुगतान में खेल करने के लिए शिक्षक नेताओं ने सेवा पुस्तिका दबाकर रख ली है। इससे चहेते अध्यापकों को एक साल में दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धि लगाने के साथ ही विरोधी अध्यापकों की सेवापुस्तिका में गलत तथ्य अंकित कर दिया जाता है। पीड़ित शिक्षकों ने जब इसकी शिकायत डीएम से की तो सेवापुस्तिका बीएसए कार्यालय में जमा कराने का आदेश दिया। लगभग दो माह का समय बीतने के बाद भी अधिकांश शिक्षक नेताओं ने अभी तक अध्यापकों की सेवापुस्तिका नहीं जमा की है। इधर विभागीय अधिकारी भी शिक्षक नेताओं का खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं। इससे अभी तक विभाग में सेवा पुस्तिका नहीं पहुंची है। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सेवा पुस्तिका जमा नहीं करने वाले शिक्षक नेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


जेठवारा में 15 अक्तूबर को भव्य कार्यक्रम
जेठवारा (ब्यूरो)। अष्टभुजा विद्या निकेतन इंटरकालेज जेठवारा में 15 अक्तूबर को पं. बद्री प्रसाद पांडेय का जन्मदिवस राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के रुप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शक्ति कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मो. अफजल और विशिष्ट अतिथि के रूप में लाइफ इंश्योरेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी शंकर शुक्ल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडपंप का रिबोर नहीं, निकल गए 3.20 लाख रुपये
440 शौचालय के लिए जारी हुई धनराशि, मौके पर बने हैं 25 शौचालय
जेठवारा (ब्यूरो)। लक्ष्मणपुर विकास क्षेत्र के रावतपुर ग्राम पंचायत में कागज पर विकास कार्य कराकर लाखों रुपये का खेल किया गया है। गांव के जिन हैंडपंपों का रिबोर नहीं किया गया है, उसे रिबोर दिखाकर रुपये निकाल लिए गए हैं। गांव में 440 शौचालय का निर्माण कराने के लिए धनराशि भेजी गई थी, मगर अभी तक मात्र 25 शौचालयों का निर्माण कराया गया है।

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में खेल करने का सिलसिला नहीं थम रहा है। लक्ष्मणपुर विकास खंड के रावतपुर गांव निवासी शिव शंकर पुत्र भगवानदीन ने डीएम और सीडीओ का पत्र सौंप कर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्य कोई नहीं कराया जा रहा है, जो धनराशि आ रही उसे निकालकर बंदरबांट किया जा रहा है। आरोप है कि गांव में एक भी हैंडपंप का रिबोर नहीं कराया गया और 3.20 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। ग्राम पंचायत में 440 शौचालय बनाने के लिए धनराशि निकाली गई है, मगर अभी तक मात्र 25 शौचालयों का निर्माण हुआ है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित करने की मांग की है। फिलहाल अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed