फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बिजली-पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

बिजली-पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

Tue, 19 Sep 2017 07:35 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
बिजली-पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
प्रतापगढ़। विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में लोगों ने हुंकार भरी। समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। कहा कि बिजली और शुद्ध पानी न मिला तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


समस्याओं से परेशान शहर के कई वार्डों के लोग मंगलवार को सदर तहसील पहुंचे। अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें पटखौली वार्ड में विद्युतीकरण कराने की मांग की गई। धर्मशाला वार्ड के लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए सफाई कराने की मांग की गई। पड़ाव वार्ड में मुसलिम बिरादरी और वाल्मीकि समाज के लोग रहते हैं। नालों को पानी घरों में घुस जाता है। बलीपुर वार्ड में सड़क, नाली का निर्माण कराया जाए। कूड़ा उठाया नहीं जाता। इससे बीमारियां पनप रहीं हैं। वार्ड में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन


हैंडपंप दो साल से खराब है। इसकी मरम्मत कराई जाए। जैन गली में नाले की सफाई नहीं हुई। अजीत नगर वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इन समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द कराया जाए। यदि ऐसा न हुआ तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर विजय सिंह, अच्छेलाल सरोज, मनीष रावत, संजय सरोज, विनय केसरवानी, रोहित, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed