{"_id":"5c6d8bf8bdec22736736780a","slug":"121550683128-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
फोटो-

कैबिनेट मंत्री ने मेडल, प्रमाण पत्र देकर किया सम्मान
पीबीपीजी कालेज में छात्र-छात्राओं ने किए रंगारंग कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पीबीपीजी कालेज सिटी प्रतापगढ़ में बुधवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि मंत्री मोती सिंह ने कहा कि वह भी इसी महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण किए थे। महाविद्यालय द्वारा गरीब छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा और छात्रवृत्ति दिए जाने की उन्होंने सराहना की। पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों के प्रति गहरा दुख जताते हुए हमलावरों से बदला लिए जाने का भी आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि के साथ कालेज प्रबंधक अनिल प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा, प्राचार्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। 2018 में सर्वोच्च अंक पाले वाले बीएससी भाग तीन की अंशु त्रिपाठी, बीए भाग तीन की सेजल प्रभा, बीए भाग एक शिखा श्रीवास्तव, एमएससी पूर्वाद्ध रसायन विज्ञान श्रेया श्रीवास्तव, एमएससी उत्तराद्र्ध की साक्षी श्रीवास्तव को मेडल, प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रश्मि सिंह, शिवम गुप्ता ने किया। प्रबंधक अनिल प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, आतंकवाद मंचन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर डॉ. उपेंद्र सिंह, रेनू सिंह, अजीत सिंह,डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. भूपाल सिंह, डॉ. राजीव सिंह, रामराज, श्रद्धा श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, नम्रता तिवारी, अमृता सिंह, दीपिका कुशवाहा, समाज शेखर, अजय क्रांतिकारी मौजूद रहे।
निधन पर जताया शोक
प्रतापगढ़। आखिरी इंसाफ साम्यवादी मोर्चा की बैठक बुधवार को कचहरी परिसर में हुई। हिंदी साहित्य जगत के विद्वान डॉ. नामवर सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शीतला प्रसाद, रामआसरे सिंह पटेल, गजेंद्र सिंह, रवींद्र, मो. नियाज, सुरेश व्योम, भारतलाल पटेल, जर्नादन पटेल मौजूद रहे।