फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   गाली देने पर हुई जिला जेल के प्रधान बंदीरक्षक की हत्या

गाली देने पर हुई जिला जेल के प्रधान बंदीरक्षक की हत्या

Sun, 06 Jan 2019 07:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
गाली देने पर हुई जिला जेल के प्रधान बंदीरक्षक की हत्या
गाली देने पर हुई जिला जेल के प्रधान बंदीरक्षक की हत्या
विज्ञापन

बैंक डकैती में फरार चल रहे लुटेरे तौकीर ने साथियों संग मिलकर वारदात को दिया था अंजाम
जेल में निरुद्ध जब्बा से भी प्रधान बंदीरक्षक करते थे गालीगलौज
पुलिस पर फायरिंग, गैस गोदाम व आयल की दुकान में लूटपाट करने वाला 25 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गालीगलौज करने को लेकर जिला जेल के प्रधान बंदीरक्षक की हत्या की गई थी। बैंक लूट में फरार चल रहे बदमाश तौकीर ने अपने तीन साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया था। दो लोगों की शिनाख्त नहीं हुई। एक आरोपी की पहले ही शिनाख्त हो चुकी है। पुलिस पर फायर कर भागे 25 हजार के इनामी लुटेरे के हत्थे चढ़ने के बाद सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि भुलियापुर आजाद नगर में स्वॉट टीम व कोतवाली पुलिस पर फायरिंग कर 25 हजार के फरार बदमाश मेहंदी उर्फ नौशाद पुत्र मुश्ताक निवासी दहिलामऊ की तलाश में पुलिसकर्मी लगे थे। शनिवार आधी रात को उसकी लोकेशन अचलपुर के पास मिली। पुलिसकर्मी उसे दबोचने के लिए अचलपुर नहर पुलिया के पास छिप गए। इस बीच एक युवक आता दिखा। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर वह भागने लगा। जिसे दौड़ाकर पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा-कारतूस व गैस गोदाम के सेल्समैन से लूटा गया 17 सौ रुपये बरामद हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 11 दिसंबर को जोगापुर में उसने ऑयल एजेंसी पर युवक को गोली मारकर रुपये लूटे थे। जिसमें उसे 9 हजार रुपये मिले थे। 26 दिसंबर को बाबागंज गैस गोदाम से सेल्समैन से 27 हजार लूटे थे। उसे 6 हजार रुपये मिले थे। घटना में शमसुल व बाबू खां भी शामिल थे। कासिद ने रेकी की थी। पकड़े गए मेहंदी उर्फ नौशाद ने बताया कि प्रधान बंदीरक्षक की गोली मारकर हत्या हसनमुल्ला व तौकीर ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी। जेल में बंद तौकीर को प्रधान बंदीरक्षक हरिनारायण त्रिवेदी मां की गाली देता था। तौकीर की मां मर चुकी है। जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सका था। जेल में निरुद्ध जब्बा को भी गिनती में न आने पर प्रधान बंदीरक्षक भला बुरा कहता था। जिसके चलते उसकी हत्या की गई। प्रधान बंदीरक्षक की हत्या में पीछे बाइक लेकर चल रहे लोगों की शिनाख्त सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। प्रयागराज से चोरी की बाइक में मेहंदी पहले जेल जा चुका है। कोतवाली पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इनसेट-----
2 दिसंबर को जेल से छूटा था
पुलिस पर फायरिंग करने व लूटपाट करने वाला इनामी बदमाश मेहंदी उर्फ नौशाद जेल से 2 दिसंबर को ही छूटा था। जेल से छूटने के बाद वह रुपये के लिए लगातार लूट की वारदातों को अंजाम देने लगा। भुलियापुर व अचलपुर के नए युवकों की टोली आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
कोड के रूप में करते हैं 1090 का प्रयोग
दहिलामऊ से लेकर भुलियापुर तक एक किमी के दायरे में 1090 के नाम से अपना ठिकाना बदमाशों ने बना रखा है। बदमाश कोड के रूप में इसका प्रयोग करते हैं। 1090 पेड़, पुलिया, चौराहा, नाला, मशीन व कार्यालय कोड में प्रयोग करते हैं। घटनाओं को अंजाम देने के पहले व बाद में सभी इन स्थानों पर एकत्र होते रहे हैं। पुलिस पर 1090 नाले के पास फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिले की सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने इन्हीं ठिकानों पर पनाह ली थी।

इनसेट-------
प्रधान बंदीरक्षक के हत्यारोपी पर घोषित होगा 50 हजार का इनाम
प्रधान बंदीरक्षक लखनऊ निवासी हरिनारायण त्रिवेदी की हत्या कर फरार चल रहे हसनमुल्ला पर पुलिस विभाग 50 हजार का इनाम घोषित करने की तैयारी में है। मुख्य आरोपी तौकीर भी अंतू बैंक डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा है। वह लूट के मामले में 1 सितंबर को जेल से छूटा था। पुलिस से लेकर एसटीएफ को उसकी सरगर्मी से तलाश है। अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश मिश्रा ने बताया कि हत्या, लूट में फरार चल रहे हसनमुल्ला के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम रखने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed