{"_id":"598db8d24f1c1b202a8b464a","slug":"121502460114-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचनापट्ट पर पूर्व डीएम का नाम देख बिफरे जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचनापट्ट पर पूर्व डीएम का नाम देख बिफरे जिलाधिकारी
Updated Fri, 11 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगरासुंदरपुर। ब्लाक का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने कार्यालय के सूचना पट पर पिछले डीएम समेत अफसराें का नाम लिखा मिलने पर बीडीओ का फटकार लगाई। अभिलेखाें के निरीक्षण व राशनकार्ड सत्यापन की प्रगति देखकर डीएम संतुष्ट दिखाई दिए। आनलाइन सत्यापन को गंभीरता से सुलझाने का निर्देश दिया। डीएम की ओर से ब्लाक परिसर में वृक्षारोपण करने के लिए कर्मचारियाें जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह शुक्रवार को लक्ष्मणपुर विकास खंड का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। दोपहर साढ़े ग्यारह बजे वह अचानक ब्लाक परिसर में दाखिल हुए। जिलाधिकारी सीधे बीडीओ कार्यालय पहुंचे और सबसे पहले कर्मचारियाें की उपस्थित देखी। इसके बाद वह अभिलेखाें का निरीक्षण किया और राशनकार्ड के सत्यापन की प्रगति देखी। उन्होने कर्मचारियाें से कहा कि आनलाइन शिकायताें के सत्यापन को प्राथमिकता से निपटाएं। इसके बाद जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह परिसर का निरीक्षण करने निकल पड़े। बीडीओ कार्यालय से बाहर निकलते ही जिलाधिकारी की नजर नोटिस बोर्ड पर पड़ी। जिस पर पूर्व जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह का नाम व मोबाइल नंबर लिखा था। जिले से स्थानांतरित हो चुके कुछ और अफसराें के नाम भी नोटिस बोर्ड पर से हटाए नहीं गए थे। यह देखते ही डीएम का पारा चढ़ गया और बीडीओ आलोक कुमार सिंह को फटकार लगाते हुए वर्तमान अधिकारियाें का नाम नोटिस बोर्ड पर लिखवाए जाने का निर्देश दिया।
ब्लाक परिसर व इलाकाई गावों वृक्षारोपण कराए जाने के लिए यहां के कर्मचारियाें को जागरुक किया। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान ब्लाक कर्मचारियाें के हड़कंप मचा रहा। करीब घंटे पर रुकने के बाद वह जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुए तब जाकर कर्मचारियाें ने राहत की संाल ली। इस मौके पर एडीओ पंचायत अशोक शर्मा, दीपेंद्र सिंह, सुनील मौर्य, संजय यादव, लालजी तिवारी, राममूर्ति, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।