{"_id":"57f299d64f1c1b8c3226f9d9","slug":"12-trains-rescheduled","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी, मालदा टाउन समेत 12 ट्रेनों का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी, मालदा टाउन समेत 12 ट्रेनों का समय बदला
प्रतापगढ़
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ और जोधपुर से वाराणसी जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस की समय-सारिणी में बदलाव कर दिया गया है। इसके साथ ही करीब दर्जन भर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय बदले हैं। एक दो को छोड़कर सभी गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान का समय पांच मिनट रखा गया है। कुछ ट्रेनों में बदलाव नहीं किया गया है।
नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ का समय बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन रात में एक बजकर पांच मिनट पर प्रतापगढ़ पहुुंचेगी पांच मिनट के ठहराव के बाद छूट जायेगी। पहले इसका आने का समय एक बजकर दस मिनट था।
जोधपुर से वाराणसी जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है। नये समय के अनुसार यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर पहुुंचेगी पांच मिनट रूकने के बाद छूट जायेगी। इसका पहले का समय 6 बजकर 10 मिनट का था। इसी तरह से इलाहाबाद से हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस के समय में भी परिर्वतन किया गया है। प्रतापगढ़ में यह गाड़ी अब 12 बजकर 55 मिनट पर आयेगी। पहले 1 बजकर 5 मिनट आने का समय था। आनंद बिहार से मालदा टाउन जाने वाली ट्रेन 6 बजकर 18 मिनट पर पहुंचेगी पहले 6 बजकर 10 मिनट का समय था। इसका और जोधपुर एक्सप्रेस दोनो का प्रतापगढ़ पहुंचने का समय एक है। इसके अलावा इलाहाबाद जाने वाली सरयू एक्सप्रेस का समय सुबह 7 बजकर 45 मिनट कर दिया गया है। स्टापेज तीन से बढ़ाकर पांच मिनट कर दिया गया है। पहले 7 बजकर 21 मिनट पर आती थी।