{"_id":"6925eb59c788a026dc091031","slug":"12-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-providing-job-fraudster-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-152616-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले जालसाज विमल पांडेय को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के 20 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।
बांदा जनपद के सिविल लाइंस निवासी अनुराग गौतम को वर्ष 2024 में पूरे ईश्वरनाथ निवासी विमल पांडेय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आरओ- एआरओ की नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर उससे 12 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने उसे फर्जी दस्तावेज और जाली ज्वॉइनिंग लेटर भी दे दिया।
हकीकत सामने आने के बाद विमल रुपये लौटाने में टालमटोल करता रहा। कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने पर सोमवार को एफआईआर दर्ज करते हुए 20 घंटे के भीतर आरोपी विमल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसका चालान न्यायालय भेजा। उसके खिलाफ तीन प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने कई लोगों को नौकरी के नाम पर ठगा है। जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज है।