{"_id":"5d432b0e8ebc3e6d03543456","slug":"118-bigha-pond-free-of-illegal-occupation-pratapgarh-news-ald251088842","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे से मुक्त होगा 118 बीघे का तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे से मुक्त होगा 118 बीघे का तालाब
विज्ञापन
pond

आठ अगस्त को रोपे जाएंगे दो हजार पौधे
जेठवारा/मानधाता/देल्हूपुर। डीएम ने जेठवारा इलाके के खुईलन देवी धाम स्थित 118 बीघे के तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को कहा है। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही गुरुवार को तालाब की हकीकत देखने पहुंच गए। उन्होंने लेखपाल को तालाब की पैमाइश करके अवैध कब्जे से मुक्त कराने और आठ अगस्त को दो हजार पौधे रोपित करने को कहा है।
गुरुवार डीएम खुईलन देवी धाम पौधरोपण करने गए थे। अचानक उनकी नजर 118 बीघे के तालाब पड़ गई। राजस्वकर्मियों और प्रधान के साथ मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि 40 बीघे जमीन पर स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। डीएम ने अवैध कब्जेदारों से तालाब को अविलंब मुक्त कराने और पौधे रोपित करने को कहा। डीएम ने राजस्व कर्मियों को एक हफ्ते के अंदर पैमाइश करके तालाब की संपूर्ण जमीन को खाली कराने को कहा है। उन्होंने आठ अगस्त को दो हजार पौधे रोपित करने को कहा है। डीएम ने कहा कि यह पौधे क्षेत्र के नागरिकों के पूर्वजों की स्मृति में लगाए जाएंगे। इस मौके पर अखिलेश सरोज, ग्राम प्रधान पति नफीस अहमद, मां खुईलन सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।